फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   General knowledge exam will be held on 15th at 1795 centers, supervisors appointed

Sambhal News: 1795 केंद्रों पर 15 को होगी सामान्य ज्ञान परीक्षा, पर्यवेक्षक नियुक्त

Mon, 09 Dec 2024 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 09 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
General knowledge exam will be held on 15th at 1795 centers, supervisors appointed
संंभल।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला हल्लूसराय में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति परीक्षा विभाग की बैठक हुई। इसमें यूपी और उत्तराखंड में 1795 परीक्षा केंद्रों पर 15 दिसंबर को चार वर्गों में होने वाली मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा पर चर्चा की गई। परीक्षा निष्पक्ष कराने के लिए 35 परीक्षा पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।
राष्ट्रीय महासचिव कुसुम को परीक्षा का मुख्य नियंत्रक बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम और परीक्षा सचिव रूबी ने बताया कि परीक्षा में कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों को प्राइमरी वर्ग, कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थी जूनियर वर्ग और कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों सीनियर वर्ग रखा जाएगा। जबकि, स्नातक से स्नातकोत्तर कक्षाओं तक के विद्यार्थी सुपर सीनियर वर्ग में शामिल होकर परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 50 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार उत्तर होंगे।
विज्ञापन

योग्यता के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान एवं इसके अलावा शेष 60 प्रतिशत तक अंक पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। रूबी, चिंकी दिवाकर, तेजस्वी, राबिश, प्रदीप कुमार गुप्ता, अमित कुमार, नाहिद रजा, रजनी कांता चौहान, मंजू सक्सेना, प्रवीण कुमार यादव, विनोद कुमार खन्ना, सागर सिंह समेत 35 पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed