फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   General bogie tickets started in express trains

एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल बोगी का टिकट मिलना शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
General bogie tickets started in express trains
चंदौसी (संभल)। चंदौसी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली पांच जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। 10 जुलाई तक रेलवे सभी ट्रेनों में यह नियम लागू कर देगा। कोरोना के कारण अब तक जनरल बोगियों में आरक्षण के बाद ही सफर की अनुमति थी।
विज्ञापन

इसके चलते यात्रियों पर मंहगे किराये की मार पड़ रही थी। साथ ही ज्यादा संख्या में यात्री सफर नहीं कर पा रहे थे। अब उत्तर रेलवे प्रशासन ने राजधानी, जनशताब्दी और गरीबरथ छोड़कर धीरे-धीरे सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में अनारक्षित टिकटों की बिक्री शुरू कर रहा है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि (14114) देहरादून- सूबेदारगंज एक्सप्रेस ट्रेन में साधारण टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई है। (14113) में 22 जून से शुरू होगी। (14314) दादर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में साधारण टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। (15012) चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में 17 जून, (15011) लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 12 जून से बिक्री शुरू होगी। (15115) छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस में दो जुलाई और (15116) में 12 जून से, (40015) रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस में तीन जुलाई से जनरल टिकट मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed