फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gaurishankar became the district chairman of the Industry Trade Board

Sambhal News: उद्योग व्यापार मंडल के जिला चेयरमैन बने गौरीशंकर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gaurishankar became the district chairman of the Industry Trade Board
संभल। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने 32वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन किया, जिसमें व्यापारियों के बीच एकता और विस्तार को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर संगठन विस्तार भी किया गया। स्थानीय स्तर पर नई नेतृत्व व्यवस्था का ऐलान किया गया। प्रदेश संगठन मंत्री प्रेम ग्रोवर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। गौरीशंकर चौधरी को जिला चेयरमैन, मोहम्मद कासिम को जिला संयोजक व शाकिर हुसैन को संभल तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

कहा कि इन नई नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी जो व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। गौरीशंकर चौधरी ने कहा कि यह सम्मान न केवल मेरा है, बल्कि संभल के सभी व्यापारियों का है। संगठन को और मजबूत बनाकर व्यापारियों के हितों की रक्षा की जाएगी। इस दौरान प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी, जिला संगठन मंत्री उमेश वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष वसीम आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed