{"_id":"656b8fb2f2abf9c4b3089221","slug":"gate-of-illegal-colony-demolished-on-bypass-highway-altercation-with-team-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-4997-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाइपास हाईवे पर अवैध कॉलोनी का गेट किया ध्वस्त, टीम से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाइपास हाईवे पर अवैध कॉलोनी का गेट किया ध्वस्त, टीम से नोकझोंक
Sun, 03 Dec 2023 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मुरादाबाद-आगरा बाईपास के पास बन रही हाईवे एन्क्लेव कॉलोनी के गेट व दीवार को विनियमित क्षेत्र टीम ने ध्वस्त करा दिया है। इस दौरान कॉलोनाइजर व वहां रह रहे दो परिवार के लोगों से बहस हुई। आरोप है कि टीम अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
सिम्स कॉलेज जीरो प्वाइंट के पास हाईवे के किनारे हाईवे इन्क्लेव के नाम से कॉलोनी बनाई जा रही है। काॅलोनाइजर ने विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास नहीं कराया है। पहले भी इसे नोटिस जारी काम रुकवा दिया गया। दोबारा से जारी किया गया। पर काॅलोनाइजर ने फिर भी नक्शे के लिए आवेदन नहीं किया। शनिवार को एसडीएम संदीप वर्मा, विनियमित क्षेत्र के जेई दीवान जेसीबी लेकर पहुंच गई। कॉलोनी के गेट को तोड़ने का प्रयास किया। वह टूट नहीं पाया। इसके बाद गेट पर गड्ढा कर दिया गया और दीवार तोड़ दी गई। काॅलोनी में दो आवास बने हैं। कॉलोनाइजर व वहां रहे लोग पहुंच गए। टीम पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि अन्य कॉलोनी भी शहर में बन रही है, पर उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इस मौके पर उन्होंने बिना स्वीकृति निर्माण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
-- -- -- -- -- --
अवैध रूप से बन रही 14 कॉलोनी को नोटिस:
नगर क्षेत्र में 14 अवैध कॉलोनी बन रही है। विनियमिति क्षेत्र के जेई दीवान सिंह ने बताया कि सभी कॉलोनियों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें से कुछ के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है तथा कुछ के खिलाफ कार्रवाई की जानी है। बिना नक्श पास कराए कॉलोनी नहीं बनाने दी जाएगी।