फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gas cylinder was installed in the room to avoid cold in Sambhal couple died due to suffocation child admit

Sambhal: ठंड से बचने के लिए कमरे में लगा था गैस सिलिंडर, दम घुटने से दंपती की मौत, मासूम भर्ती

Sat, 17 Dec 2022 01:16 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 17 Dec 2022 01:16 PM IST
सार

दंपती के शव गांव पहुंचने पर परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। चिकित्सकों के मुताबिक शरीर में आक्सीजन का स्तर कम होने के कारण दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। सूचना पर पुलिस भी घर पहुंच गई। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है।

विज्ञापन
Gas cylinder was installed in the room to avoid cold in Sambhal couple died due to suffocation child admit
घटना के बाद घर पर लगी भीड़ और इनसेट में हीटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र के गांव अकरौली में रात के समय कमरे को गर्म करने के लिए रखा हुआ पैट्रोमेक्स गैस सिलिंडर जानलेबा साबित हुआ। बंद कमरे में आक्सीजन का स्तर कम होने पर दम घुटने से मेडिकल संचालक व उसकी पत्नी की मौत हो गई तथा दूधमुंहे बच्चे की हालत गंभीर हैं। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दम घुटने से मौत के बाद उनके घर लोगों की भीड़ लगी है।

विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अकरौली निवासी सलमान (28) मेडिकल स्टोर संचालक है। शुक्रवार की रात सलमान, उनकी पत्नी महराज जहां (24), चार माह के बेटे के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में सोए हुए थे। कमरे के बाहर शीशे का सीलबंद केबिन है। रात के समय केबिन और कमरा दोनों बंद थे। ठंड से बचाव के लिए कमरे के अंदर पैट्रोमेक्स गैस सिलिंडर जला रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह दस बजे तक सलमान व उनकी पत्नी कमरे के बाहर नहीं आए, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने ऊपर जाकर केबिन का दरवाजा खटखटाया, पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। केबिन के एक शीशे को हटाकर अंदर प्रवेश किया और कमरे की कुंड़ी खोली। बेड पर सलमान, उनकी पत्नी व बच्चा अचेत पड़े थे।

विज्ञापन

आनन फानन में परिजन उन्हें चंदौसी के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने सलमान व उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। बच्चे को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

दंपती के शव गांव पहुंचने पर परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। चिकित्सकों के मुताबिक शरीर में आक्सीजन का स्तर कम होने के कारण दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। सूचना पर पुलिस भी घर पहुंच गई। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed