{"_id":"5f70f6618ebc3e9bbb18c6eb","slug":"gangester-riched-in-police-station-for-arresting-in-sambhal-sambhal-news-mbd3641017154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू जी मुझे गोली मत मारना, मेरे बच्चे छोटे-छोटे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू जी मुझे गोली मत मारना, मेरे बच्चे छोटे-छोटे हैं
पुलिस कहीं गोली न मार दे इस डर से संभल के थाना नखासा में आत्मसमर्पण करने पहुंचा 15 हजार का इनामी बदम?
- फोटो : SAMBHAL
Link Copied
संभल। बाबू जी मुझे गोली मत मारना, मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं। मैं तो फल बेचकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा हूं, जो गलती हुई उसके लिए मुझे माफ कर दो। यह कहना था नखासा थाने में गिरफ्तारी देने पहुंचे इनामी बदमाश गोहत्या व गैंगेस्टर के वांछित आरोपी नईम का। दरअसल गिरफ्तारी देने पहुंचा वांछित आरोपी असमोली थाना क्षेत्र के गांव मंसूरपुर माफी निवासी नईम है। जो काफी समय से वांछित चल रहा था जिस पर गोहत्या की रिपोर्ट दर्ज है। वांछित आरोपी पर पुलिस का खौफ ऐसा हावी हुआ कि वह गिरफ्तारी देने के लिए थाने पहुंच गया। रविवार को उस समय थाना नखासा के आसपास भीड़ एकत्र हो गई जब एक गैंगेस्टर का वांछित आरोपी और 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश गले में आत्मसमर्पण की तख्ती डाल कर पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा।
विज्ञापन
आरोपी नईम ने पुलिस के हाथ पैर जोड़े और कहा कि मुझे गोली मत मारना मेरे छोटे छोटे बच्चे हैं। अब वह कोई गलत काम नहीं करता। फल बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। इसलिए मुझे माफ कर दो। पुलिस ने बदमाश को गोली न मारने का आश्वासन दिया और थाने में पकड़ कर ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि आरोपी गैंगेस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने कई बार दबिश दी लेकिन हाथ नहीं आया। रविवार को आत्मसमर्पण के लिए थाने पहुंच गया। जिसको गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।