फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganga's water level just 1.01 meters away from the danger mark

Sambhal News: खतरे के निशान से सिर्फ 1.01 मीटर दूर गंगा का जलस्तर

Mon, 08 Jul 2024 06:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 08 Jul 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level just 1.01 meters away from the danger mark
बबराला (संभल)। नरौरा बैराज पर गंगा खतरे के निशान से सिर्फ 1.01 मीटर दूर बह रही है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर 1.32 मीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं राजघाट में गंगा कटान करते हुए मुख्य घाट तक पानी पहुंच गया है। ऐसे में दुकानदारों ने गंगा की तलहटी से दुकानें समेटनी शुरू कर दी है। जुनावई, गुन्नौर और रजपुरा ब्लॉक के 42 गांवों में बाढ़ के खतरे से लोगों की नींद उड़ी है। वहीं प्रशासन पर अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

गुन्नौर तहसील के करीब 42 गांव बाढ़ आशंकित है। गंगा का जलस्तर बढ़ते ही इन गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है। रविवार सुबह छह बजे नरौरा बैराज पर जलस्तर 176.28 मीटर था, जो शाम छह बजे 177.78 दर्ज किया गया। सुबह छह बजे 30694 क्यूसेक पानी ऊपर में था, जो शाम छह बजे तक 104113 क्यूसेक पहुंच गया। वहीं सुबह 8862 क्यूसेक पानी डाउन में था, जो शाम को बढ़कर 92281 क्यूसेक पहुंच गया। शनिवार को ऊपर में 22227 क्यूसेक पानी था, जो शाम चार बजे 26107 क्यूसेक पहुंच गया। डाउन में 10395 क्यूसेक बह रहा था। शुक्रवार को सुबह ऊपर में 18087 क्यूसेक पानी था, जो शाम चार बजे 19087 क्यूसेक और डाउन में 7255 क्यूसेक पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को सुबह 15452 क्यूसेक पान ऊपर में और 3620 क्यूसेक पानी डाउन में और शाम चार बजे ऊपर में 17033 क्यूसेक और डाउन में 5201 क्यूसेक पानी बह रहा था। तीन दिन से लगाता जलस्तर बढ़ रहा है। सबसे अधिक बढ़ोतरी रविवार को देखी गई। जलस्तर बढ़ते ही श्रीहरिबाबा बांध और राजघाट के पक्के घाट पानी पहुंच गया है। ऐसे में गंगा किनारे लगी दुकानों को हटा दिया गया।
विज्ञापन


रघुपुर पुख्ता समेत कई गांवों में पहले पहुंचता है पानी
जुनावई क्षेत्र के गांव रघुपुर पुख्ता, सालिंग की मड़ैया, नरूपुरा, बझांगी, मेंगरा, रजपुरा क्षेत्र के गांव चाऊपुर डांडा में सबसे पहले पानी पहुंचता है। इन गांवों के लोगों में डर का माहौल बनने लगा है। जिस तरह से जलस्तर बढ़ रहा है उससे ग्रामीण अंदाजा लगा रहे हैं कि एक सप्ताह के अंदर बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, दूसरी ओर बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। गुन्नौर तहसील क्षेत्र में बनी 16 बाढ़ चौकियों पर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
नरौरा बैराज पर खतरे का निशान 178.765 मीटर पर है। वर्तमान में गंगा 177.78 मीटर पर बह रही है। अभी खतरे जैसी कोई बात नहीं है। हालांकि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। लगातार निगरानी हो रही है।-रमेश बाबू, एसडीएम, गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed