{"_id":"57e82c7b4f1c1bf70a5743a3","slug":"ganga-men-nahane-gya-yuwak","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरी बाबा बांध पर गंगा में नहाने गया युवक डूबा, नहीं मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरी बाबा बांध पर गंगा में नहाने गया युवक डूबा, नहीं मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Mon, 26 Sep 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
ganga flud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री हरिबाबा बांध धाम आश्रम स्थित गंगा में स्नान करने गया एक युवक गहराई में चले जाने के कारण डूब गया। हालांकि उसकी तीन साथी किसी तरह बाहर निकल आए। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं लेकिन गंगा में डूबे युवक का देरशाम तक कोई सुराग नहीं लग सका था।
थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव नरियावली निवासी प्रमोद कुमार शर्मा का पुत्र संदीप शर्मा (40) रविवार की सुबह अपने तीन अन्य साथियों के साथ श्री हरिबाबा बांध धाम आश्रम स्थित गंगा नदी में स्नान के लिए गया था। सभी गंगातट पहुंच गए और गंगा में स्नान करने लगे। स्नान करने के दौरान ही संदीप शर्मा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। वहां मौजूद दोस्तों व अन्य श्रद्धालुओं ने बचाने का प्रयत्न किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा है। इसी बीच थानाध्यक्ष रूम सिंह बघेल भी गंगातट पहुंच गए थे। अनूपशहर से गोताखोर बुलाए गए। देरशाम तक गोताखोर लापता युवक की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
इधर चंदौसी के कैथल गेट में नंद किशोर के पुत्र शिवम एक महीने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है, शिवम 27 अगस्त को गंगा में डूब गया था। तलाश की सारी उम्मीदें भी अब खत्म हो चली है। परिजनों ने भी यह मान लिया है कि शिवम इस दुनियां में नहीं है, उसका शव भी गंगा की लहरों में कहीं खो गया।