{"_id":"67326e54a37e9a5659057347","slug":"ganga-fair-will-be-inaugurated-tomorrow-by-performing-dudhbhishekam-with-51-liters-of-milk-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116343-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 51 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक कर कल होगा गंगा मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 51 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक कर कल होगा गंगा मेले का शुभारंभ
Tue, 12 Nov 2024 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
संभल। गांव सिसौना डांडा में बुधवार को गंगा मेले का शुभारंभ गंगा में 51 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक कर होगा। उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति करेंगे। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे की भी निगरानी रहेगी। पार्किंग की व्यवस्था भी बनाई जा रही है।
सोमवार को मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिला पंचायत द्वारा मेला आयोजित किया जा रहा है। बुधवार की सुबह पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया जाएगा। पंडित शिवनानंद शास्त्री द्वारा पूजा कराई जाएगी। 51 लीटर दूध गंगा में अर्पित किया जाएगा। सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने बताया कि करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा शौचालय आदि की भी व्यवस्था की गई है। सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अलग अलग प्वाइंट पर तैनाती रहेगी।
श्रद्धालुओं को मिलेगी स्काउड गाइड की मदद
बुधवार की सुबह से ही मेला परिसर में स्काउड गाइड के विद्यार्थी मुस्तैद रहेंगे। श्रद्धालुओं की यह विद्यार्थी मदद करेंगे। परिजनों से बिछड़े बच्चों को मिलाने और बुजुर्गों के लिए सहारा बनेंगे। इसके अलावा यातायात व्यवस्था संभालने में भी सहयोग रहेगा। इसमें कई विद्यालयों से टीम पहुंचेंगी।
विज्ञापन
वृंदावन के कलाकार करेंगे कृष्ण रास लीला का मंचन
मेला परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसमें वृंदावन के कलाकार कृष्ण रास लीला का मंचन करेंगे। यह मंचन श्रद्धालुओं द्वारा काफी पसंद किया जाता है। व्यवस्था के लिए अलग से बैरिकेंडिंग की गई है। जहां पुलिस की भी मुस्तैदी रहेगी। यह आयोजन भी दो दिन तक चलेगा। इसके अलावा अन्य कलाकारों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सीडीओ ने बताया कि दर्शकों के बैठने के लिए एक हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।
मीना बाजार में एंटी रोमियो टीम की रहेगी मुस्तैदी
मेले में मीना बाजार भी लगेगा। जहां बड़ी संख्या में महिलाएं होंगी। इन महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीम को लगाया गया है। इसके अलावा पुलिस की भी निगरानी रहेगी। यदि किसी ने महिलाओं से बदसलूकी की तो उसको मजनू के पिंजड़े में बंद कर दिया जाएगा। मेला परिसर में कोतवाली भी बनाई गई है।