फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganga Expressway will prove to be a boon for the district: JPS

जिले के लिए वरदान साबित होगा गंगा एक्सप्रेसवे : जेपीएस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway will prove to be a boon for the district: JPS
बहजोई(संभल)। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की बैठक की। बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीमारू राज्य की छवि से निकलकर देश के अग्रणी राज्यों में स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे संभल जिले के लिए वरदान साबित होगा। इससे दिल्ली, लखनऊ व प्रयागराज से बेहतर संपर्क स्थापित हुआ है तथा प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश आज अधिशेष (सरप्लस) बजट वाला राज्य है तथा जीडीपी व आर्थिक विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।
उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने जिला पंचायत के नवीन भवन का उल्लेख करते हुए इसे समयबद्ध कार्य निष्पादन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। साथ ही कहा कि जिला सूचना कार्यालय के पुनरुद्धार की तरह अन्य विभाग भी अपने कार्यालयों को सुव्यवस्थित व आधुनिक बनाएं, जिससे बेहतर कार्य संस्कृति विकसित हो और अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण ऊर्जा के साथ कार्य कर सकें।
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने मानसून को देखते हुए सभी सड़कों को गड्ढामुक्त रखने तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। इसे अलावा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद तथा बिजली आदि उपलब्ध कराने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने कहा कि वर्धमार नदी पुनर्जीवन अभियान सकारात्मक परिणाम दे रहा है। साथ ही एक जनपद–पांच नदियां परियोजना पर कार्य किया जा रहा है तथा 670 ग्राम पंचायतों में 670 तालाबों के निर्माण एवं पुनर्जीवन की योजना पर भी हम आगे बढ़ रहे हैं ताकि इसके माध्यम से जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।

इस बीच, डीएफओ प्रीति यादव ने बताया कि जिले में 22.25 लाख पौधरोपण का लक्ष्य तय है। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को जिले में वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस पर प्रभारी मंत्री ने गंगा तट पर सघन पौधरोपण करने पर जोर दिया। बैठक में डीएम अंकित खंडेलवाल व एसपी कृष्ण विश्नोई समेत अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed