Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganga Expressway: Toll plaza to be built at Khirni junction

गंगा एक्सप्रेसवे : खिरनी जंक्शन पर बनेगा टोल प्लाजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway: Toll plaza to be built at Khirni junction
संभल। उत्तर प्रदेश की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे परियोजना गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में युद्ध स्तर की तेजी आई है। 594 किलोमीटर लंबे छह लेन के इस एक्सप्रेसवे का निर्माण नवंबर-2022 में शुरू किया गया था। संभल जनपद में करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। खास बात यह है कि जिले के खिरनी जंक्शन पर गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर करने के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी। यहां पर टोल प्लाजा बनाया जा रहा है। वाहन चालकों को टोल टैक्स देना होगा।
विज्ञापन


हालांकि, प्रयागराज महाकुंभ पर चालू कराने की तैयारी शासन ने की थी लेकिन चालू नहीं हो सका। अब 25 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा संभल जिले में प्रस्तावित है, तो इसके निर्माण में तेजी आई है। नवंबर-2025 में इसे पूरा करने का लक्ष्य है। संभल जनपद में करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। एक्सप्रेसवे के अधिकांश भाग पर डामर रोड बनकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

मालूम हो, संभल जिले में संभल तहसील क्षेत्र के गांव ततारपुर संदल से गंगा एक्सप्रेस वे प्रवेश करेगा और चंदौसी तहसील के गांव नगलिया कठेर से होते हुए बदायूं जिले में प्रवेश कर जाएगा। यह हिस्सा करीब 38 किलोमीटर का है। इस दूरी में ततारपुर संदल समेत 17 गांव संभल तहसील के और नगलिया कठेर समेत 14 गांव चंदौसी तहसील के हैं। कार्यदायी संस्था सीडीएस के अकाउंटेंट इंशात कुमार ने बताया कि खिरनी मोहिउद्दीनपुर में स्थित पुल के दोनों ओर चार टोल टैक्स और जंक्शन का निर्माण कार्य चल रहा है। अगले बीस दिन में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000



चार टोल बूथ बनाए जाएंगे, तीन का निर्माण लगभग पूरा
खिरनी में जंक्शन प्वाइंट वाली सड़कों पर चार टोल बूथ बनाए जा रहे हैं। टोल बूथ बनाने का काम काफी तेजी से चल रहा है। जिनमें तीन ओर का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है, जबकि एक ओर कार्यदायी संस्था सीडीएस का कार्यालय संचालित है, इसलिए यहां बाद में बनेगा। वहीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर चिह्नित स्थानों पर अंडरपास बनाकर चालू कर दिए गए हैं।



00000

गंगा एक्सप्रेसवे तैयार होता देख लोगों में खुशी

मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण जैसे-जैसे पूरा होता जा रहा है। इस पर सफर करने के लिए लोगों के दिलों में खुशी उत्पन्न हो रही है। क्योकि, यहां से मेरठ का सफर काफी कम और आसान होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। यहां के छात्र मेरठ में यूनिवर्सिटी में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, इलाज कराने के लिए संभल क्षेत्र के रोगी मेरठ पहुंचते हैं। हादसे में घायलों एवं गंभीर रोगियों को गजरौला तथा गढ़मुक्तेश्वर होकर मेरठ जाने में अधिक समय लगने से रास्ते में मौत तक हो जाती थी। लेकिन अब राह आसान होगी। वहीं, प्रयागराज हाईकोर्ट में मुकदमों की पैरवी के लिए वादकारियों और अधिवक्ताओं को आने-जाने में काफी सुविधा हो जाएगी।

000000



इन गांवों से होकर गुजर रहा गंगा एक्सप्रेसवे

संभल तहसील के गांव सहरा, ततारपुर संदल, निबौरा, खिरनी मुजाहिद्दीनपुर, बसला, लहरशीश, बंजरपुरी, सुजातपुर, कसेरुआ, भटौला, अझरा, ईसापुर सुनवारी, बहादुरपुर उर्फ सराय, रसूलपुर धतरा, करीमपुर, चिरौली भगवंतपुर गांव से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। चंदौसी तहसील में गंगा एक्सप्रेस वे बल्लमपुर, किरारी, अतरासी, मिर्जापुर अख्तारा, धर्मपुर निकट ढाढोल, राजपुर, बिसारू, लहरावन, अचलपुर, मझोला, रायपुर, फत्तेहपुर समशोई, नगलिया कठेर गांव से होकर गुजरेगा।



00000

जिले में चल रहे गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। काफी हद तक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष काम को पूरा कराने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी वर्ष के अंतिम माह में चालू करने का लक्ष्य है।

डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed