फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganga Expressway: Meerut-Budaun Toll Rates Finalized; Car Toll Set at 435

गंगा एक्सप्रेसवे : मेरठ-बदायूं टोल दरें तय, 435 रुपये होगा कार का टोल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway: Meerut-Budaun Toll Rates Finalized; Car Toll Set at 435
संभल। गंगा एक्सप्रेसवे के पहले चरण की टोल दरें तय हो गई हैं। यह चरण मेरठ से बदायूं तक 129.7 किलोमीटर लंबा है। वर्ष 2026-27 के लिए ये दरें आधिकारिक तौर पर लागू होंगी। यह जानकारी जिला प्रशासन की ओर से दी गई है।
विज्ञापन




सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर बने इस नियंत्रित प्रवेश वाले एक्सप्रेसवे पर कार चालकों को एकतरफा यात्रा के लिए 435 रुपये चुकाने होंगे। 24 घंटे में वापसी करने पर 695 रुपये का टोल लगेगा। हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए 685 रुपये और भारी ट्रकों व बसों के लिए 1375 रुपये निर्धारित किए गए हैं। भारी निर्माण मशीनों को 2105 रुपये और बड़े ट्रेलरों को 2715 रुपये देने होंगे। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि टोल दरों में 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले तीन बड़े पुलों का खर्च भी शामिल है।
विज्ञापन

0000

नियमित यात्रियों के लिए पास

जिला प्रशासन ने बताया कि नियमित यात्रा करने वालों के लिए 20 एकतरफा यात्राओं का पास उपलब्ध है। कार या जीप के लिए यह पास 6,970 रुपये का होगा। हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए 10,940 रुपये और बस या ट्रक के लिए 22,035 रुपये का पास मिलेगा। दोपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर के लिए पास 3,485 रुपये में बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed