फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganga Expressway: 357 farmers made banners, now Rs 74.64 crore will go to account

गंगा एक्सप्रेस वे- संभल व चंदौसी में 357 किसानों ने कराए बैनामे, अब खाते में जाएंगे 74.64 लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway: 357 farmers made banners, now Rs 74.64 crore will go to account
संभल। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए अब तक जिले के 357 किसान अपनी जमीन का बैनामा यूपीडा के नाम करा चुके हैं। यूपीडा को एक्सप्रेस-वे का निर्माण करना है। जून 2021 तक उन सभी किसानों से बैनामे कराए जाने हैं जिनकी जमीन पर एक्सप्रेस वे का निर्माण होना है। अब तक जिन किसानों की जमीन के बैनामे हुए हैं उनके खाते में 74.64 करोड़ रुपये पहुंचेंगे।
विज्ञापन

चंदौसी और संभल तहसील से राजस्व प्रशासन के अधिकारियों की ओर से भुगतान के बिल बनाकर सोमवार को कोषागार भेजे जाएंगे हैं। भुगतान मंगलवार से शुरू होने के आसार हैं। चंदौसी तहसील में 138 और संभल तहसील में 219 किसानों ने जमीन के बैनामे कराए हैं। इन बैनामों से कुल 58.25 हेक्टेयर जमीन यूपीडा के नाम आ गई है। जमीन खरीदने के बदले संभल तहसील के किसानों के नाम 47 करोड़ 76 लाख दस हजार 800 रुपये और चंदौसी तहसील के किसानों के नाम 26 करोड़ 88 लाख 80 हजार 520 रुपये भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

पंद्रह गांवों में बैनामे शुरू कराने के लिए यूपीडा से मांगी गई अनुमति जिले के कुल 31 गांवों की जमीनों से होकर गंगा एक्सपेस-वे गुजरना है। इन सभी गांवों के किसानों से बैनामे होने हैं। अब तक 11 गांवों में बैनामे कराए गए हैं। अब 15 गांवों के प्रस्ताव और तैयार हो गए हैं। इन प्रस्तावों को अनापत्ति के लिए यूपीडा मुख्यालय भेजा गया है। पंद्रह गांवों में संभल तहसील के ततारपुर संदल, ईसापुर सुनवारी, सुजातपुर, सहरा, बसला, रसूलपुर धतरा, निबौरा एवं करीमपुर हैं। चंदौसी तहसील के गांव बल्लमपुर, धर्मपुर निकट ढाढौल, राजपुर, ढाढौल, रायपुर कला, अतरासी और मिर्जापुर अख्तरा गांव हैं। इन गांवों से उन किसानों के बैनामे यूपीडा के नाम कराए जाएंगे, जिनकी जमीन पर एक्सप्रेस वे बनना है। इसके बदले में किसानों को सर्किल रेट का अधिकतम चार गुना भुगतान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed