{"_id":"57605f6f4f1c1b847c11b8e0","slug":"ganga-dashahara-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":" गंगा दशहरा पर स्नान के लिए उमड़ा जन सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा पर स्नान के लिए उमड़ा जन सैलाब
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
High speed Telgo train 4
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा दहशहरा पर स्नान को आए भारी संख्या में श्रद्धालुओं के चलते वाहनों में भारी भीड़ रही। इस दौरान ट्रेनों और बसों में पैर रखने तक का जगह नहीं रहा। वहीं, वाहनों के कारण इंद्रा चौक पर कई बार जाम भी लगा।
रोडवेज, निजी बस व डग्गामार वाहनों में सवारियों को भूसे की तरह भरा गया था। डग्गामार वाहनों का संचालन भी खूब हुआ। बसों के अलावा निजी वाहनों से भी श्रद्घालु गंगा स्नान के लिए बड़ी तादात में पहुंचे।
इस दौरान रेल सफर के दौरान नियम कानून की जमकर धज्जियां उड़ी। जान जोखिम में डालकर श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा पर स्नान के लिए यात्रा की। ऐसा नहीं था कि रेलवे स्टेशन पर जिम्मेदार नहीं थे। जिम्मेदार पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण नियम कानून का पालन कराने में असफल दिखे। ट्रेनों की छतों, टायलेट, लगेज बोगी, खिड़की, दरवाजों पर बैठकर यात्रियों ने सफर किया। रेलमार्ग के अलावा सड़कों पर भी जमकर डग्गामार वाहनों में भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
निजी वाहनों के अलावा लोगों ने निजी बसों और रोडवेज बसों का भी सहारा लिया। गंगा मैया के जयकारों से माहौल भक्तिमय दिखा। भोर में गंगा स्नान के लिए निकले श्रद्धालु दोपहर से शाम तक अपने गंतव्य को लौटते दिखाई दिए।