फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gang rape victim girl tried to commit suicide by hanging

सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने की फंदा लगाकर जान देने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Gang rape victim girl tried to commit suicide by hanging
कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट से पीड़ित किशोरी ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का भाई दिल्ली में मजदूरी करता है। उसके पिता की मृत्यु पहले हो चुकी है और घर पर उसकी मां व भाभी रहती हैं। करीब दो माह पूर्व किशोरी अपने खेत पर चारा काटने गई थी तभी उसके साथ पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी से डरी-सहमी किशोरी ने घर आकर कुछ नहीं बताया। लेकिन वह गुमसुम रहने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि वह 13 मार्च की शाम को शौच के लिए जंगल गई तो इन्हीं लोगों ने फिर से पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर उसकी भाभी ने उससे पूछा, लेकिन वह कुछ नहीं बता पाई। सुबह उदास देखा तो भाभी ने दोबारा उससे पूछताछ की, जिस पर उसने पूरी घटना अपनी भाभी को बताई। इसके बाद उसका भाई व अन्य परिजन आरोपियों के घर पर शिकायत करने गए तो उनके साथ मारपीट की गई। इससे आहत होकर किशोरी ने अपनी चुन्नी से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने उसे देख लिया, तभी उन्होंने उसे फंदे से नीचे उतार लिया। इसके बाद वह आनन-फानन उसे संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। कैला देवी थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed