फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganesh idols will be immersed with pomp today

आज धूमधाम से किया जाएगा गणेश प्रतिमाओं का राजघाट गंगा में विसर्जन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ganesh idols will be immersed with pomp today
चंदौसी। रविवार को अनंत चौदस होने के पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन राजघाट गंगा में किया जाएगा। इसको लेकर गणेश मंदिर व गणेश पंडालों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को गाजे-बाजे के साथ गणपति महाराज विदा हो जाएंगे।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के दिन भक्तगण गणपति प्रतिमाओं को पूजा-अर्चना के साथ घरों व पंडालों में स्थापित करते हैं। इसके बाद रोजाना प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना के साथ-साथ आरती की जाती है। पंडालों में रोजाना धार्मिक आयोजनों भी किया गया। शनिवार को सभी पंडालों में भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने पहुंच प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

नगर के सुभाष रोड, घटलेश्वर गेट, मोती मोहल्ला, साहूकारा मोहल्ला, गणेश कालोनी, संभल गेट, बहजोई रोड सहित अनेक स्थानों पर भंडारे हुए। रविवार को अनंत चौदस के दिन गणेश प्रतिमाओं को राजघाट गंगा में विसर्जित किया जाएगा। श्री गणेश मेला परिषद के पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार की सुबह करीब छह बजे से ही सीता रोड स्थित गणेश मंदिर में धार्मिक आयोजन प्रारंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें गणपति का विशेष स्नान, श्रृंगार के साथ-साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद सुबह आठ बजे परिषद के पदाधिकारी प्रतिमा वाहन में रखकर राजघाट के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान गणेश मंदिर में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण अपने घर व पंडाल में स्थापित की गई प्रतिमाओं को छोड़ जाते हैं। इन्हें श्री गणेश मेला परिषद के पदाधिकारी राजघाट ले जाकर प्रतिमाओं का विधि विधान से विसर्जन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed