{"_id":"630d13ce992ca416f33630c2","slug":"ganesh-chaturthi-fair-begins-after-two-years-of-ban-chandausi-news-mbd4393648116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल की पाबंदी के बाद गणेश चतुर्थी मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल की पाबंदी के बाद गणेश चतुर्थी मेला शुरू
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi fair begins after two years of ban
- फोटो : CHANDAUSI
कोरोना की दो साल की पाबंदी के बाद उत्तर भारत का प्रमुख गणेश चतुर्थी मेला का उद्घाटन सोमवार की शाम पांच धर्मों के प्रतिनिधियों ने फीता काट कर किया। फूल डोला गणेश मंदिर से मेला ग्राउंड में लगे गणेश स्तंभ में लेकर जाकर रख दिया और इसके साथ ही मेला नागरिकों के खोल दिया गया। सोमवार की अपराह्न हुई बारिश के कारण मेले देखने कम ही लोग पहुंचे। मेले में हर तरह की दुकानें लगाई गई हैं। जबकि मेले को रंग-बिरंगी झालरों व लाइटों से सजाया गया है। मेले के उद्घाटन के बाद पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर भगवान गजानन की रथयात्रा निकाली जाएगी। जबकि 17 सितंबर तक मेला जारी रहेगा।
सोमवार की रात आठ बजे पांच धर्मों के प्रतिनिधि हिंदू धर्म में पंडित मेवाराम शर्मा, ईसाई धर्म से पास्टर नितिन मैसी, मुस्लिम धर्म से निजामुद्दीन, सिख धर्म से गुरजीत सिंह, बौद्ध धर्म से एके सिंह ने मेले द्वार का फीता काटकर शानदार आगाज किया। इसके बाद मेले को दर्शानार्थियों के लिए खोल दिया गया। सोमवार की अपराह्न ही बारिश के कारण मेले देखने कम ही संख्या में लोग पहुंचे। मेले में खेल-खिलौने, चाट-पकौड़ी, कपड़े सहित अन्य कई प्रकार के घरेलू सामान की दुकानें लगाई गई हैं। लोगों ने मेले में लगी दुकानों पर पहुंच खरीदारी की। मेले में बहुत ही खूबसूरत तरीके से रंग-बिरंगी झालर व लाइट लगाई गई हैं।
मेले का शुभारंभ होने के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मेले ही कोतवाली बनाई गई है। इस अवसर पर एसडीएम राजपाल सिंह, सीओ दिनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश गुप्ता, मेला कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार, मेला कमेटी के मनोज कुमार, ललित किशोर, रविंद्र कुमार, प्रजीत लालू, शशिकांत गुप्ता, प्रभात कृष्णा, सतेंद्र मामा, विनय सराफ, हरिगोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बारिश के कारण शुरू नहीं हुए झूले
चंदौसी। सोमवार की अपराह्न तीन बजे हुई बारिश के कारण झूले व मौत के कुआं का शुरू नहीं किया गया है। जिससे पहले दिन मेला पहुंचे लोगों को निशाना सामना करना पड़ा। बताते दें कि मेले इस बार कई प्रकार के बड़े झूले लगाए गए हैं। मगर बारिश के कारण इन्हें सोमवार को प्रारंभ नहीं किया गया।
स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
चंदौसी। गणेश मंदिर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचा दिया। गणेश मंदिर के सामने द्वार पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने गणपति बप्पा मोरिया, सबसे आगे होंगे हिंदुस्तान, देवा हो देवा गणपति देवा, देश मेरे तेरी शान पर सदके आदि गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर समां बाध दिया।
गणेश मंदिर से धूमधाम व गाजे-बाजे के साथ निकाला गया भगवान गणेश का फूलडोला
चंदौसी। गणेश मेले के उद्घाटन से पूर्व सीता रोड स्थित गणेश मंदिर से भगवान गजानन का फूलडाला निकाला गया जिसमें सिंहासन पर गणेश जी छोटी प्रतिमा को रखा गया। इसके बाद मेला कमेटी व गणमान्य लोग गाजे-बाजे के साथ फूलडोला में शामिल होकर मेला परिसर पहुंचे। मेला ग्राउंट में स्थित गणेश स्तंभ के नीचे मंदिर में प्रतिमा को रखा गया। इसके बाद गणेश प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मेले लगी दुकानें के दुकानदार भी मौजूद रहे।
भूपाल विनायक द्वार का विधि विधान से हुआ उद्घाटन
चंदौसी। सीता रोड स्थित गणेश मंदिर के सामने मेला कमेटी द्वारा भूपाल विनायक द्वार बनाया गया है जिसका एसडीएम व सीओ ने द्वार पूजन कर उद्घाटन किया। इसके बाद गुब्बारे व कबूतर आसमान में उड़ाए गए।
गणेश मंदिर के सामने भूपाल विनायक द्वार का पूजन कर उद्घाटन किया जाता है। ताकि मेले में किसी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न न हो। इस बार भी एसडीएम राजपाल सिंह व सीओ दिनेश कुमार ने द्वार पहुंच विधि विधान से पूजन संपन्न किया। इसके बाद शांति के प्रतीक कबूतर व गुब्बारों को आसमान में उड़ाया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी के साथ-साथ गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आज होगा बाबा खाटू श्याम की झांकी का उद्घाटन
चंदौसी। गणेश मंदिर के सामने विनायक विहार में इस बार बाबा खाटू श्याम की झांकी को राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में स्थित प्रतिमा की तरह की रूप दिया गया है। श्रद्धालु 30 फिट ऊपर चढ़ाई कर बाबा के दर्शन करेंगे। इस झांकी को तैयार करने में 40 दिन का समय लगा। मंगलवार की रात पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विधि विधान से उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद बाबा खाटू श्याम की झांकी को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिया जाएगा।