{"_id":"64da8a01cc2f6c16f70e1ea9","slug":"fury-among-advocates-over-harassment-of-advocates-demand-for-imposition-of-nsa-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-1788-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अधिवक्ताओं के उत्पीड़न को लेकर अधिवक्ताओं में रोष, एनएसए लगाए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अधिवक्ताओं के उत्पीड़न को लेकर अधिवक्ताओं में रोष, एनएसए लगाए जाने की मांग
विज्ञापन
संभल। अलीगढ़ में हुई अधिवक्ता की हत्या और प्रतापगढ़, जौनपुर में अधिवक्ताओं के साथ हुए उत्पीड़न को लेकर अधिवक्ताओं में रोष है। इसी क्रम में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन संभल, डिस्ट्रिक्ट सीनियर बार एसोसिएशन और संभल जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। इसमें अधिवक्ताओं ने कहा है कि अधिवक्ता मुगीस की अलीगढ़ के जमालपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
प्रतापगढ़ और जौनपुर के अधिवक्ताओं के साथ उत्पीड़न किया गया है। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाए। उत्पीड़न के मामले में भी सख्त कार्रवाई की जाए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है तो अधिवक्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिला बार एसोसिएशन संभल की ओर से अब्दुल रहमान, मोहम्मद इस्लाम, उमर अल्वी, सुरेंद्र सिंह, रविराज, सूूरज सिंह आदि शामिल रहे।
संभल जिला टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से मोहम्मद साद, मोहम्मद अजमत, खालिद हुसैन, मोहम्मद फैजान आदि मौजूद रहे। डिस्ट्रिक्ट सीनियर बार एसोसिएशन एवं लाईब्रेरी की ओर से भी कई पदाधिकारी मौजूद रहे।