फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fungal infection worsening skin tone

फंगल इंफेक्शन बिगाड़ रहा त्वचा की रंगत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fungal infection worsening skin tone
गर्मी में पसीने और उसम से शरीर की त्वचा में फंगस इंफेक्शन बढ़ रहा है। सीएचसी चंदौसी में रोजाना दाद, खाज, खुजली के 60 से अधिक मरीज आ रहे हैं। फंगल इंफेक्शन त्वचा का रंग बिगाड़ रहा है। चिकित्सक मरीजों को शरीर सूखा रखने और ढीले कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी चंदौसी के एमओआईसी डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में मौसम में गर्मी के साथ उमस भी हो रही है। इसकी वजह से शरीर का पसीना नहीं सूख पाता है। शरीर के जिस हिस्से में पसीना ज्यादा रहता है, वहां पर फंगल इंफेक्शन हो जाता है। इसकी वजह से त्वचा का रंग लाल अथवा काला पड़ जाता है। सीएचसी में रोजाना 400 मरीजों की ओपीडी हो रही है। इनमें से करीब 60 मरीज ऐसे हैं, जो दाद, खाज, खुजली की शिकायत लेकर आ रहे हैं। उपचार समय से शुरू करा देने से मर्ज को बढ़ने से रोका जाता सकता है
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
फंगल इंफेक्शन होने पर नियमित रूप से स्नान करें।
सुबह शाम धुले कपड़े पहनने चाहिए।
किसी दूसरे के कपड़े न पहनें।
ऐसा करने से दूसरे लोग भी संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।
ज्यादा पसीना आने वाले अंगों की सफाई पर विशेष ध्यान रखें।
गर्मी के मौसम में पसीने से फंगल इंफेक्शन बढ़ता है। सावधानी बरतने की जरूरत है। लापरवाही से त्वचा खराब हो सकती है तथा इंफेक्शन अधिक बढ़ जाएगा। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हरवेंद्र सिंह, एमओआईसी सीएचसी चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed