फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Funds sent to accounts for construction of 32 offices related to NRLM

Sambhal News: एनआरएलएम से जुड़े 32 कार्यालयों के निर्माण के लिए खातों में भेजी राशि

Sat, 05 Apr 2025 12:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 05 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Funds sent to accounts for construction of 32 offices related to NRLM
विज्ञापन


बहजोई। जिले भर में प्रत्येक विकासखंड में चार कार्यालयों के हिसाब से 32 कार्यालयों के निर्माण के लिए धनराशि भेज दी गई है। यह जानकारी पीडी ज्ञान सिंह ने दी। वह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन दफ्तर में एनआरएलएम के कार्यों को सुचारू बनाए रखने के लिए हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे।
शुक्रवार को हुई बैठक में पीडी ज्ञान सिंह ने बताया कि उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्यालय साढ़े तीन लाख रुपये के हिसाब से 32 कार्यालयों के निर्माण के लिए यह पूरी धनराशि 31 मार्च से पहले संबंधित खातों में भेज दी गई है। इसके अलावा प्रत्येक ग्राम संगठन कार्यालय की स्थापना को 75 हजार रुपये तथा एसएचजी कार्यालय के लिए प्रत्येक के हिसाब से 2500 रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

पीडी ने कहा कि वहीं, सामुदायिक निवेश के लिए डेढ़ लाख रुपये प्रति स्वयं सहायता समूह के हिसाब से सभी समूहों को धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा प्रत्येक समूह को 30 हजार रुपये की रिवाल्विंग फंड की राशि भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडी ने बताया कि इसके अलावा दो लाख रुपये प्रति ग्राम संगठन के हिसाब से 16 ग्राम संगठनों को 32 लाख रुपये स्पेशल ग्रांट के दिए गए हैं। साथ ही डेढ़ लाख रुपये प्रति पीजी के हिसाब से 19 पीजी उत्पादक समूहों को 28 लाख रुपये भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा सभी स्वयं सहायता समूह, बैंक सखी व समूह सखी का मानदेय भी भेजा गया है। पीडी ने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष में लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सख्त निर्देश भी दिए गए हैं।


डीआरपी व बीआरपी के चयन के लिए 21 अप्रैल को होगी परीक्षा

पीडी ज्ञान सिंह ने बताया कि डीआरपी तथा बीआरपी के चयन के लिए 21 अप्रैल को जिला स्तर पर परीक्षा होगी। इस बीच डीएमएम सिराज अनवर समेत मोहनलाल व सुनील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article