{"_id":"60e4a95e8ebc3ea012606bf9","slug":"funds-allocated-for-mass-marriage-of-225-couples-in-the-district-sambhal-news-mbd3948034189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 225 जोड़ों की सामूहिक शादी के लिए धन आंवटित, प्रशासन ने मांगे पात्र आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 225 जोड़ों की सामूहिक शादी के लिए धन आंवटित, प्रशासन ने मांगे पात्र आवेदन
विज्ञापन
संभल। मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत जिले को 225 जोड़ों की सामूहिक शादी कराए जाने के लिए धन का आवंटन हुआ है। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने पत्र जारी कर शादी की तिथि निर्धारित किए जाने और चयनित पात्र आवेदनों को सत्यापन के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने बताया कि बहजोई, बनियाखेड़ा, संभल, असमोली और पवांसा में 25, जुनावई और गुन्नौर में पंद्रह व रजपुरा ब्लॉक में 10 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य है। इसी तरह निकाय क्षेत्र में बहजोई, चंदौसी, संभल, नरौली, गुन्नौर, गवां, बबराला और सिरसी में पांच शादी कराने का लक्ष्य है। वहीं, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को 20 शादी कराने का लक्ष्य दिया गया है।
विकास खंड अधिकारियों और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों से 16 जुलाई तक इसकी सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि एक जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च किए जाने का आदेश आया है। सभी ब्लॉक और नगर निकायों से सूचना मांगी गई है।