फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   friend was shot dead for the sake of liquor

शराब के लिए गोली मार कर की थी दोस्त की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
friend was shot dead for the sake of liquor
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के दियौराखास और छाबड़ा मार्ग पर जंगल में हुई ग्रामीण एदल सिंह की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि एदल सिंह के साथी ने शराब पीने को पव्वे न देने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी चरन सिंह को खबरिया मोड़ से हत्या में प्रयुक्त तमंचे व मृतक के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बहजोई पुलिस कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि 27 अगस्त की सुबह दियौराखास के जंगल में रास्ते के किनारे गांव निवासी एदल सिंह का गोली लगा शव पड़ा मिला था। मृतक के भाई हरिओम सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जांच में सामने आया था कि गांव निवासी आरोपी चरन सिंह, एदल के साथ घटना वाले दिन देखा गया था। एदल व आरोपी चरन सिंह की मोबाइल की लोकेशन सर्विलांस के जरिये मिलाई गई। दोनों की एक ही लोकेशन मिली थी।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे आरोपी चरन सिंह को कुढ़फतेहगढ़ पुलिस ने खबरिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, पांच खोखे बरामद हुए हैं। आरोपी की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल भी बरामद कर दिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीम में प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार, सर्विलांस प्रभारी एसआई बिजेंद्र मलिक, एसओजी प्रभारी मनोज वर्मा, एसआई देवेंद्र सिंह, अरशद खान, संतोष शर्मा, अर्जुन, अंकुर कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों में पांच साल से थी दोस्ती, नहीं था कोई विवाद
हत्यारोपी चरन सिंह ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह और एदल सिंह पिछले करीब पांच साल से अच्छे दोस्त थे। साथ बैठकर शराब पीते थे। 26 अगस्त की सुबह उसे फोन करके शराब पीने के लिए बुलाया था। गांव के बाहर नल पर बैठकर शराब पी। इसके बाद गांव भुड़ासी गए। ठेके से छह शराब के पव्वे खरीदे और वापस गांव नानकबाड़ी आ गए। वहां जंगल में बैठकर फिर से चार पव्वे शराब पी।

वहां से शाम के समय गांव की ओर जा रहे थे। उसने एदल से बचे हुए शराब के दो पव्वे मांगे थे। उसने पव्वे देने से मना कर दिया था। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया था। उसके बाद तमंचा निकाल एदल सिंह की कनपटी में गोली मार दी। बाद में दो- तीन गोली और मारी। उस दौरान मृतक का मोबाइल गिर गया था। वह मोबाइल लेकर फरार हो गया। रास्ते में सिम निकालकर तोड़कर फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed