फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Friend had planned the robbery, six arrested

Sambhal News: दोस्त ने ही रची थी लूट की वारदात की साजिश, छह गिरफ्तार

Sun, 23 Mar 2025 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 23 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Friend had planned the robbery, six arrested
चंदौसी। गुन्नौर के गांव विजुआ नगला निवासी श्यौदान सिंह के साथ हुई लूट की वारदात की साजिश उसके दोस्त मुकेश उर्फ सोमवीर ने ही रची थी। पुलिस ने लूटकांड का खुलासा करते हुए दोस्त समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद किया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने शनिवार को पत्रकार से बात करते हुए लूटकांड का खुलासा किया। जबकि एक आरोपी को शुक्रवार की रात गुन्नौर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। जिसमें आरोपी समेत एक सिपाही घायल हो गया। घटना के 24 घंटे में ही पुलिस ने खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

बता दें गुन्नौर के गांव विजुआ नगला निवासी श्यौदान सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की रात चंदौसी के एक बैंक से सोने की चेन और अंगूठी लेकर बाइक से गांव लौट रहे थे। साथ में गांव का ही दोस्त मुकेश उर्फ सोमवीर भी था। थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर के निकट बाइक सवार तीन बदमाश तमंचे के बल पर चेन और अंगूठी समेत बाइक और जेब में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की ओर से तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और तलाश में जुट गई। शुक्रवार की रात पुलिस ने मीरमपुर बंधा तिराहा राजघाट रोड पर मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरीश पुत्र राजपाल निवासी गांव झुकैरा थाना गुन्नौर को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से लूट का पूरा सामान भी बरामद कर लिया। पुलिस ने गिरीश और मुकेश उर्फ सोमवीर के अलावा संदीप निवासी गांव मैडोली थाना जुनावई, राहुल निवासी गांव नंदरौली थाना गुन्नौर, मुनीश निवासी गांव झुकैरा थाना गुन्नौर, नरेंद्र निवासी गांव नगला रुखड़ा पुख्ता थाना जुनावई को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि मुकेश उर्फ सोमवीर ने श्यौदान सिंह से दोस्ती कर ली और अपने साथियों के साथ लूट की योजना बनाई। 20 मार्च को गिरीश, संदीप और राहुल ने वारदात को अंजाम दिया। नरेंद्र और मुनीश लूटी गई बाइक बेचने में सहयोग कर रहे थे।
विज्ञापन

ये माल हुआ बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से एक सोने की चेन, एक अंगूठी, पांच हजार रुपये, एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।
बीएससी पास मुकेश चलाता था क्लीनिक
पुलिस की छानबीन में मुख्य आरोपी मुकेश उर्फ सोमवीर बीएससी पास है और गांव में क्लीनिक चलाता था। सोमवीर ने ही गिरोह बना कर लूट की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article