{"_id":"674102e27cca1c41ea05ad65","slug":"friday-prayers-were-conducted-peacefully-forces-of-many-districts-remained-ready-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116731-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, कई जिलों की फोर्स रही मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, कई जिलों की फोर्स रही मुस्तैद
Sat, 23 Nov 2024 03:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद में होने वाली जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह अलर्ट दिखाई दिए। बरेली जोन के कई जिलों की फोर्स की ड्यूटी एहतियाती तौर पर लगाई गई थी। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी और दो कंपनी आरआरएफ की तैनात रही। मस्जिद के आसपास ड्रोन और छतों पर जवान मुस्तैद रहकर निगरानी करते रहे। शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा होने के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को वायरल हुई पोस्ट का असर शुक्रवार को दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोग जामा मस्जिद पर नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। हालांकि 300 से ज्यादा लोगाें को नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में जगह नहीं मिली। इसलिए पुलिस ने उन्हें लौटा दिया। डीएम और एसपी निगरानी के लिए मस्जिद पर पहुंचे और कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट से पूरे सहयोग की अपील की और मस्जिद में पूरे नमाजी होने के बाद अन्य लोगों को दूसरी मस्जिदों में नमाज अदा करने की अपील करने का आग्रह किया। कमेटी की ओर से मस्जिद भरने पर यही एलान किया गया। जिसके बाद लोग लौट गए।
मुरादाबाद और बरेली मंडल के जिलों से एहतियाती तौर पर बुलाई फोर्स
जुमा नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी अलर्ट थे। यही कारण था कि संभल जिले के सभी थानों से फोर्स के अलावा मुरादाबाद और बरेली मंडल के सभी जिलों से फोर्स को मुस्तैद किया गया। इसके अलावा पीएसी और आरआरएफ के जवान भी रहे। शहर के प्रमुख चौराहों और बाजार में पुलिस की निगरानी रही। नगर पालिका के द्वारा लगवाए गए कैमरों से भी शहर की निगरानी की गई। डीएम और एसपी शुक्रवार की सुबह से दोपहर में नमाज अदा होने के बाद तक अधीनस्थों से जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर रही निगरानी, कोई विवादित पोस्ट नहीं हुआ वायरल
जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट वायरल हो रही हैं, लेकिन शुक्रवार को पुलिस की सख्ती को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने भी शांति बनाए रखी। सोशल मीडिया सेल ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी की। एसपी ने बताया कि कहीं कोई पोस्ट विवादित वायरल नहीं हुई है। यदि कोई ऐसा करता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाती। बृहस्पतिवार को एक युवक ने विवादित पोस्ट वायरल की थी। उसको गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया है।
जिले में धारा 163 लागू, कहीं भीड़ जमा हुई तो होगी कार्रवाई
डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि जिले में धारा 163 लागू है। इसलिए कहीं कोई भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। यदि कहीं कोई भीड़ जमा होती है तो कार्रवाई होगी। इसका पालन सभी को करना है। जिलेभर में यह लागू है। एहतियाती तौर पर फोर्स को भी शहर में मुस्तैद किया हुआ है। अधिकारी भी शहर में भ्रमणशील रहेंगे।