{"_id":"6793e932d4630029e80495b3","slug":"freedom-sports-club-team-reached-the-final-sambhal-news-c-204-1-chn1001-117102-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब की टीम फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब की टीम फाइनल में पहुंची
Sat, 25 Jan 2025 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
धनारी के डीपी विद्या पीठ के मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी: स्रोत- आयोजक
- फोटो : आयोजक
धनारी।
डीपी विद्यापीठ स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब ने महाकाल इलेवन की टीम को 39 रनों से हरा कर फाइनल में पहुंच गई। विजेता टीम के खिलाड़ी वसीम मैन ऑफ द मैच चुने गए।
शुक्रवार को महाकाल इलेवन और फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब के बीच सेमी फाइनल का मुकाबला हुआ। जिसमें फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाकाल इलेवन की टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज मयंक ने 53, सूर्यकांत ने 27 और रजत राज ने 25 रन का योगदान दिया। फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब के बल्लेबाज देव सेठी ने 04 और अजय राज ने 03 विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 20 ओवर में 08 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। इसमें बल्लेबाज सोमनाथ ने 23 और सत्यजीत ने 17 रन बनाए। महाकाल इलेवन के गेंदबाज आरिफ सैफी ने 02 और वसीम ने 04 विकेट लिए। अंपायर की भूमिका में अंकित गुप्ता और सतीश राणा रहे। स्कोरिंग ऋषित और ललित शर्मा ने की। इस दौरान अरविंद शर्मा, निशांत ग्रोवर, राहुल यादव, दिनेश चंद्र गुप्ता, डॉ. महावीर, सीताराम शर्मा, कुंवरपाल, विकास, जेपी यादव आदि मौजूद रहे। शनिवार का मैच रेलवे चंदौसी और बबराला ब्लास्टर के बीच खेला जायेगा ।