फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   freedam in jam with 10 cr.

दस करोड़ से मिलेगी जाम से मुक्ति

Thu, 11 Jan 2018 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 11 Jan 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
freedam in jam with 10 cr.
जाम - फोटो : अमर उजाला
योगी सरकार ने संभल में बाईपास निर्माण के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। शासन ने लोक निर्माण विभाग को 10 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 जनवरी को बैठक होगी। जिसमें चर्चा के बाद बाईपास निर्माण का क्षेत्र चुना जाएगा। सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही कार्य शुरू हो सकेगा। जिससे न सिर्फ यातायात को रफ्तार मिल सकेगी। बल्कि संभल में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन



जाम की समस्या से जूझते संभल के लिए वर्ष 2016 में बाईपास निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। बाईपास के लिए 69.31 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए थे। मगर शासन से कुछ ही धनराशि मिलने की वजह से काम शुरू नहीं हो सका था और बाईपास ठंडे बस्ते में चला गया था। सूबे में सत्ता परिवर्तन हुआ तो स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत भेजी।
विज्ञापन


छानबीन कराई गई थी तो पता चला कि लोक निर्माण विभाग की ओर धनराशि के लिए शासन से पत्राचार किया गया है। साफ हुआ कि बाईपास निर्माण की गेंद शासन के पाले में है। इस बीच संभलवासी मुख्यमंत्री से धनराशि आवंटित करने की जो उम्मीद लगाए हुए थे, वह अब जाकर पूरी हुई है। जी हां, शासन ने बाईपास निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर दिया है। यह जानकारी लोक निर्माण विभाग को मिल गई है। अब 15 जनवरी को कमेटी की बैठक होगी। जिसमें जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रहेंगे। अधिकारी विचार विमर्श के बाद यह तय करेंगे कि बाईपास का निर्माण कार्य किन मार्ग को पहले जोड़ने के लिए शुरू कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले जुड़ सकता है मुरादाबाद मार्ग से जोया मार्ग
 लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मानिक चंद ने बताया कि बाईपास निर्माण के लिए शासन से 10 करोड़ रुपये मिले हैं। 15 जनवरी को जो कमेटी की बैठक होगी। उन्होंने बताया कि बाईपास चंदौसी से मुरादाबाद, मुरादाबाद से जोया और जोया से हसनपुर मार्ग को जोड़ेगा। क्योंकि मुरादाबाद से जोया मार्ग को जोड़ने पर बड़ी तादाद में वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। इसलिए पहले इसी मार्ग पर काम शुरू हो सकता है। उन्होंने बताया कि वैसे कमेटी में शामिल उच्चाधिकारी जो निर्णय लेंगे। उसके अनुसार काम किया जाएगा।

अमर उजाला ने उठाया था बाईपास का मुद्दा
 संभल में बाईपास निर्माण नहीं होने से लोगों को हो रही दिक्कतों का मुद्दा अमर उजाला ने उठाया था। 18 दिसंबर 2017 के अंक में पेज 3 पर योगी जी! जाम के झाम से जूझता है संभल, बनवा दीजिए बाईपास...शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। शायद मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचा। जिसका संज्ञान लिया गया।

उप मुख्यमंत्री से मिलकर आवंटित कराया है धन
 भाजपा के स्थानीय नेता संजय सांख्यधर ने कहा कि उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर यातायात की समस्या उठाई थी। उप मुख्यमंत्री ने तत्काल धन आवंटित करने का आश्वासन दिया और उसके दो दिन बाद ही दस करोड़ रुपये आवंटित हो गए हैं।


योगी सरकार ने दिया बजट, जो खुशी की बात
 आरटीआई कार्यकर्ता एवं समाजसेवी सैयद गुलजार अहमद हाशमी ने कहा कि वह संभल में बाईपास निर्माण के लिए कई साल से प्रयास कर रहे हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री को अवगत कराया था। जिस पर हुई जांच के बाद विभाग के अधिकारियों ने शासन को धनराशि के लिए मांग पत्र भेजा। योगी सरकार ने 10 करोड़ रुपये दिए हैं। जो बेहद खुशी की बात है। संभल को जाम से निजात मिल सकेगी।

बाईपास पर एक नजर -
कुल लंबाई - 13.600 किलोमीटर
कुल लागत - 69.31 करोड़ रुपये
शासन से पहले मिले - 5.02 करोड़ रुपये
शासन से अब मिले - 10 करोड़ रुपये
भूमि अधिग्रहण को चाहिए - 36.81 करोड़ रुपये
बिजली पोल शिफ्टिंग को चाहिए - 20 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed