{"_id":"3abae1ab3acdf04c9c68f2d1726ab296","slug":"fraud-hindi-news-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी में फिर मिले फर्जी आईडी के 102 सिम, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौसी में फिर मिले फर्जी आईडी के 102 सिम, एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चंद सिक्कों के मुनाफे के लिए देशद्रोही गतिविधियों में प्रयोग की आशंका वाले फर्जी आईडी पर 102 प्री-पेड एक्टिवेटेड बरामद किए गए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। चंदौसी में ही 24 जनवरी को 1424 फर्जी आईडी पर जारी सिम बरामद किए गए थे, जिसमें 200 प्री-एक्टिवेटेड थे।
शहर में मोबाइल सिम विक्रेताओं पर पुलिस का कोई खौफ नहीं है। धड़ल्ले से यहां फर्जी आईडी पर प्री-एक्टिवेटेड सिम सिर्फ सौ रुपये में उपलब्ध हैं। 100 रुपये का नोट देते ही विक्रेता बिना किसी आईडी के ही किसी को भी प्री-एक्टिवेटेड सिम दे देता है, जिसे तत्काल मोबाइल फोनसेट में डालकर बातचीत शुरू की जा सकती है। इंटरनेट का भी उपयोग तत्काल ही किया जा सकता है जिसका उपयोग राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और बड़ी आपराधिक वारदातों के लिए भी किए जाने की आशंका बनी रहती है।
सोमवार की रात आठ बजे पुलिस उपनिरीक्षक राजेश कुमार पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त रहे। एक बाइक सवार युवक तेजी से जाता दिखा तो आशंका वश पुलिस ने पथरा तिराहे पर बदायूं चुंगी की ओर से आने वाली बाइक को चेक करना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में पल्सर बाइक सवार वहां आ पहुंचा। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ शुरूकर दी। तलाशी ली गई तो युवक के पास थैले एक ही मोबाइल कंपनी 1025 एक्टिवेटेड सिम और विभिन्न नामों की 25 मोहर मिली। कोतवाली लाकर पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम हर्षित पुत्र दिनेश कुमार निवासी मुहल्ला पीर हाल निवासी आवास विकास चंदौसी बताया। पुलिस ने कार्रवाई कर युवक का चालान किया है।