फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fraud case registered against Pradhan and her husband

प्रधान और उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fraud case registered against Pradhan and her husband
प्रधान और उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन

कूटरचित दस्तावेज के सहारे चुनाव लड़ने का आरोप
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
असमोली। थाना और ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत इटायलामाफी की प्रधान गुलेशादाब और उसके पति के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। दर्ज मामले में आरोपित प्रधान और उसके पति पर कूटरचित दस्तावेजों के सहारे पंचायत चुनाव लड़ने का आरोप लगाया गया है।

इटायलामाफी ग्राम पंचायत की प्रधान गुलेशादाब और उसके पति जीशान पर आरोप है, कि पंचायत चुनाव लड़ने के लिए के लिए उन्होंने कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए। साथ ही झूठा शपथ पत्र दिया। आरोप है कि निर्वाचक नामावली में नाम कुछ और था, जबकि बताया कुछ और गया। चुनाव बाद गुलेशादाब की जीत को चुनौती देते हुए, यह मामला उप जिलाधिकारी की अदालत में पहुंच गया। एसडीएम कोर्ट में यह मामला विचाराधीन है। इसबीच गांव निवासी जुबैर ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सुनवाई न करने पर जुबैर ने कोर्ट की शरण ली। सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्रधान गुलेशादाब और उसके पति जीशान के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया जीशान को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed