{"_id":"602ed0208ebc3ee9307554bc","slug":"four-year-old-innocent-injured-after-being-hit-by-traffic-police-vehicle-stirred-up-sambhal-news-mbd3801223107","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात पुलिस के वाहन की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम घायल, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात पुलिस के वाहन की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम घायल, मचा हड़कंप
विज्ञापन
संभल/पवांसा। धुरैटा में संभल-बहजोई मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के सामने यातायात पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से मासूम घायल हो गया। हादसा देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। यातायात पुलिस अपनी गाड़ी से ही मासूम बच्चे को उठाकर निजी अस्पताल ले गई जहां उपचार कराया गया। मासूम के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार किया है।
गुरुवार दोपहर तीन बजे करीब हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धुरैटा निवासी बाबू सैनी का चार वर्षीय भांजा आयुष सैनी यातायात पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब मासूम गांव के कुछ बच्चों के साथ प्राथमिक विद्यालय परिसर में क्रिकेट खेल रहा था। अचानक बॉल मुख्य मार्ग की ओर चली गई। मासूम जैसे ही दौड़ता हुआ बॉल उठाने पहुंचा तो बहजोई की ओर से आ रही यातायात पुलिस की गाड़ी की चपेट में आ गया। इससे काफी चोट आई।
ग्रामीणों के शोर पर यातायात पुलिस की गाड़ी रुक गई और घायल मासूम को संभल के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन मासूम को लेकर घर चले गए। मासूम के मामा बाबू ने बताया कि उनका भांजा हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव नगला खोकर निवासी है। लेकिन कुछ महीने से वह गांव धुरैटा में रह रहा है। गुरुवार को क्रिकेट खेलते समय यातायात पुलिस की गाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे घायल हुआ है। मासूम के मामा ने किसी भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।