फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four students of Sambhal reached 250 km from the Hungarian border after traveling 12 hours by train

ट्रेन से 12 घंटे का सफर तय कर हंगरी बॉर्डर से 250 किमी दूर पहुंचे संभल के चार छात्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Four students of Sambhal reached 250 km from the Hungarian border after traveling 12 hours by train
संभल के सैफ खां सराय निवासी सलमान हाथ में तिरंगा लिए यूक्रेन में हंगरी बॉर्डर पर अपने साथी छात्रो - फोटो : SAMBHAL
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी खारकीव और कीव हो रही है। हालांकि मंगलवार को खारकीव की यूनिवर्सिटी से निकलकर संभल के पांच छात्रों ने पैदल ही पांच किलोमीटर की दूरी तय की और वह हंगरी बॉर्डर के लिए ट्रेन से निकल गए। इसके बाद वह ट्रेन से 12 घंटे का सफर तय कर हंगरी बॉर्डर से करीब 250 किलोमीटर दूर पहुंच गए। यहां से छात्र बुधवार देर रात तक बस से हंगरी के बॉर्डर पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद दस से पंद्रह किलोमीटर का सफर और तय करना है। फिर यूक्रेन के पड़ोसी देश हंगरी पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

छात्रों ने परिजनों को बताया कि भारतीय छात्रों से यूक्रेन के लोग बसों में भी हवाई जहाज के बराबर किराया वसूल रहे हैं। छात्रों का दावा है कि 4000 रुपये वसूल कर हंगरी बॉर्डर के लिए एक छात्र को बस में बैठाया है। रास्ते में न खाना मिल रहा है और न पानी। जो नमकीन, बिस्किट पास में हैं, उन्हीं से भूख को काबू किया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव मदाला निवासी मोहम्मद असरार ने बताया कि उनका बेटा अदनान, भतीजा मोहम्मद आतिफ, बदरूद्दीन एक साथ खारकीव शहर की वीएन राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। यूक्रेन के हालात बिगड़े तो सभी भारतीय छात्र हॉस्टल से निकल पड़े। वहीं दीपा सराय निवासी छात्रा अरूबा और गांव हाजीपुर निवासी मोहम्मद शादमान भी साथ हैं। यह सभी एक ही साथ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद इमरान ने बताया, उनके बेटे मोहम्मद शादमान ने उन्हें संदेश भेजकर बताया है कि बस में एक छात्र से 4000 रुपये वसूले जा रहे हैं। खाना तो पास नहीं है, लेकिन नमकीन, बिस्किट से खाकर काम चला रहे हैं। इन हालातों के बीच परिजनों को उम्मीद है कि उनका बेटा जल्द स्वदेश पहुंचेगा। वहीं सैफ खां सराय निवासी सलमान हंगरी बॉर्डर पर पहुंच चुका है। एयरपोर्ट के लिए वह अपने साथियों के साथ है। फिलहाल यूकेन में फंसे सभी छात्रों के परिजन सारा दिन टीवी पर नजरें लगाए रहे। यूक्रेन पर हमले की खबर से परिजनों के होश उड़ जाते हैं। परिजन बेटों और बेटियों की सकुशल वापसी के लिए दुआ मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed