फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four schools found running illegally, one school sealed, notice issued for closure of three

Sambhal News: अवैध रूप से संचालित होते मिले चार विद्यालय, एक विद्यालय को किया गया सील, तीन को बंद करने के लिए नोटिस जारी

Sat, 16 Sep 2023 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 16 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Four schools found running illegally, one school sealed, notice issued for closure of three
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव सारंगपुर की मढैया, सहेरिया और भमौरी पट्टी में शुक्रवार को पहली से कक्षा आठ तक के चार विद्यालय अवैध रूप से संचालित होते मिले हैं। गांव सारंगपुर की मढैया में संचालित हरपाल सिंह कुसुमवती देवी जूनियर हाईस्कूल को सील किया गया है। जबकि भमौरी पट्टी में संचालित छत्रपति शिवाजी और कृष्ण पब्लिक स्कूल का संचालन बंद करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। गांव सहेरिया उर्फ सैंडा में संचालित मानकचंद्र पब्लिक स्कूल को भी बंद करने के लिए निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई पवांसा के खंड शिक्षा अधिकारी पोप सिंह व संभल के नायब तहसीलदार अनुज कुमार सिंह की ओर से की गई है। दरअसल अवैध रूप से संचालित होने वाले स्कूलों को बंद करने का दावा शिक्षा विभाग का झूठा निकला है। जिले में तमाम अवैध स्कूलों का संचालन हो रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से नरमी बरती जाती है। इसलिए संचालन लगातार किए जा रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन विद्यालयों को बंद करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया था। इसके बाद भी संचालन किया गया। शिकायत मिलने पर विद्यालय पहुंचे थे। संचालित पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। बताया कि गांव सहेरिया और भमौरी पट्टी में संचालित हो रहे विद्यालयों पर दरवाजे लगे हुए नहीं थे इसलिए सील की कार्रवाई नहीं हो सकी है। यदि अब विद्यालयों का संचालन किया जाता है तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

एक विद्यालय को सील कर दिय गया है। तीन विद्यालयों का संचालन बंद कराया गया है। इन विद्यालयों को पहले ही बंद करने के लिए नोटिस जारी किए जा चुके थे। इसके बाद भी संचालन होता मिला। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का प्रवेश परिषदीय विद्यालय में कराया जाएगा। जिन विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसकी रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed