{"_id":"62ed7348c5b0ef4f3677885b","slug":"four-robbers-who-robbed-the-couple-arrested-sent-to-jail-sambhal-news-mbd436957773","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपति से लूटपाट करने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार, जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दंपति से लूटपाट करने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार, जेल भेजे गए
विज्ञापन
दंपती से लूटपाट करने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार, जेल भेजे गए
संभल। असमोली पुलिस ने बाइक सवार दंपती से लूटपाट करने वाले चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूट के 1900 रुपये, बाइक, तमंचा और चाकू बरामद हुए हैं। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
मुरादाबाद जिले के थाना पाकबड़ा के गांव हासमपुर गोपाल निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 2 अगस्त को वह अपनी पत्नी पिंकी के साथ बाइक पर सवार होकर असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी स्थित अपनी ससुराल आ रहे थे। रात सवा नौ बजे के करीब जैसे ही गांव भैंसोड़ा के चौराहे पर पहुंचे तो एक बाइक पर सवार चार बदमाश पीछे लग गए। कुछ दूर चलने पर बदमाशों ने चलती बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक नीचे गिर गई। आरोप था कि बदमाशों ने उनकी पत्नी के कानों से सोने के कुंडल व जेब में रखे 1900 रुपये लूट लिए। लूट गए रुपयों में 500 के एक नोट पर गांव हासमपुर का नाम लिखा है। पीड़ित दंपति थाने पहुंचे और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष विद्युत गोयल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। शुक्रवार को मालपुर के पास से लुटेरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार लुटेरों ने अपनी पहचान प्रदीप पुत्र चरन सिंह, आकाश पुत्र लोकेंद्र निवासी मझोली, अमरोहा और मनोज पुत्र राजेंद्र निवासी पूरनपुर डिडौली व अजनबी पुत्र सल्लू निवासी तेलीपुरा अमरोहा के रूप में कराई है।