फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: Guest house in forest, four people including two women arrested in police raid

Sambhal: जंगल में तैयार किया गेस्ट हाउस, संचालक कराने लगा गंदा काम, पुलिस छापे में दो महिलाएं समेत चार पकड़े

Mon, 28 Jul 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बनियाठेर
संवाद न्यूज एजेंसी, बनियाठेर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 28 Jul 2025 01:35 AM IST
सार

बनियाठेर पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। उन पर वेश्यावृत्ति करने का आरोप है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Sambhal: Guest house in forest, four people including two women arrested in police raid
बनियाठेर में पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

बनियाठेर के गांव आटा स्थित मॉल के पीछे अजीमगंज के जंगल में बनी नई कॉलोनी में संचालित कोयो फ्रेंड्स गेस्ट हाउस में शनिवार की रात पुलिस ने छापा मार कर वेश्यावृत्ति के घिनौने धंधे का भंडाफोड़ करते हुए होटल संचालक और दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। बता दें कि शनिवार की रात थाना बनियाठेर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोयो होटल में छापा मारा और वेश्यावृत्ति कराते दो महिलाओं व दो पुरुषों को गिरफ्तार किया। गेस्ट हाउस को अजय नामक एक व्यक्ति चला रहा है।
विज्ञापन


दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से गेस्ट हाउस में बने अलग-अलग कमरों से डस्टबिन सहित अन्य प्रयुक्त वस्तुएं बरामद कीं। पुलिस दोनों महिलाओं और एक युवक समेत होटल संचालक को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में थाना पुलिस ने जनपद मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र की एक महिला व जनपद बदायूं के थाना शाहबाद के एक गांव की महिला समेत जनपद मुरादाबाद की कोतवाली बिलारी के सहसपुर गांव निवासी सलीम और होटल संचालक अजय निवासी मौलागढ़ की मिलक कोतवाली चंदौसी के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।


जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गेस्ट हाउस में दबिश के दौरान प्रभारी निरीक्षक मेघपाल सिंह, चौकी इंचार्ज नरौली संजय कुमार, कांस्टेबल वरुण कुमार महिला कांस्टेबल डोली रानी, निशा गंगवार मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed