Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four people from the same village were trapped by bride robbers.

Sambhal News: लुटेरी दुल्हनों के जाल में फंसे एक ही गांव के चार लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Four people from the same village were trapped by bride robbers.
चंदौसी। मोटी रकम लेकर शादी कराने और विवाह के चंद दिन बाद ही दुल्हन के फरार हो जाने के एक दो नहीं बल्कि कई मामले तब सामने आए जब पांचवीं दुल्हन भी घर से भागने की कोशिश में थी। इस दौरान पति ने पुलिस बुला ली तो मामला कोतवाली तक पहुंच गया। यह सब शादियां डेढ़ महीने के अंदर हुईं और लुटेरी दुल्हनें सामान समेटकर निकल गईं।
विज्ञापन


बुधवार को लुटेरी दुल्हन की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के गांव पतरौआ में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ही कोलकाता की रहने वाली महिला ने लगभग डेढ़ महीने के अंदर चार शादियां कराई हैं। तीन महिलाएं अब तक घर छोड़कर जा चुकी हैं। महिला पर मोटी रकम लेकर उन लोगों की शादी कराने का आरोप लगाया, जिनकी शादी नहीं हो रही थी। पुलिस शादी कराने वाली महिला की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पतरौआ के रहने वाले रामजीमल ने पुलिस को बताया कि बीते दिसंबर में वह अपनी एक रिश्तेदारी में जनपद बदायूं के थाना वजीरगंज के गांव गोंटिया गया था। जहां उसकी मुलाकात काजल नाम की महिला से हुई थी। इसी दौरान बेटे की शादी को लेकर बातचीत हुई। महिला ने उसी समय फोन में कई युवतियों के फोटो दिखाए। जिसमें से एक युवती पसंद आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर काजल ने एक लाख रुपये के बदले शादी कराने की बात कही। रामजीमल ने एक माह पूर्व आरती नाम की युवती से अपने बेटे भोले की शादी कर दी। तीन दिन पूर्व आरती घर से एक लाख की नगदी, 10 हजार के कपड़े और 30 हजार के जेवर लेकर रफू चक्कर हो गई। उसने बताया कि काजल ने भी शादी करने के नाम पर एक लाख रुपए लिए थे।

इसके बाद काजल ने रामजीमल से गांव के कुछ अन्य युवकों की शादी कराने के लिए भी कहा। इसके लिए उसने गांव के ही राजू के बारे में बताया। बीती नौ जनवरी को राजू और गांव के ही प्रवेश व गुरुचरण की शादी करा दी थी। इसके लिए काजल ने सभी से मोटी रकम ली थी। राजू ने बताया कि बुधवार को उसकी पत्नी पूजा घर से भगाने की फिराक में थी।
राजू को शादी के नाम पर ठगी का एहसास हुआ तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पता लगा कि काजल नाम की महिला ने गांव सहित आसपास के क्षेत्र में पांच शादी कराई थी। जिसमें सभी युवतियां दो-तीन दिन में ही भाग गई।
गांव के ही अजय कुमार शर्मा ने बताया कि रामजीमल के कहने पर उसने मुरादाबाद निवासी अपने साढू किशन लाल मिश्रा के बेटे मोनू की शादी भी छह दिन पहले कराई थी। जो मंगलवार की रात घर से एक लाख की नकदी और एक जोड़ी पाजेब, मंगलसूत्र लेकर भाग गई।

पुलिस अपने साथ रामजीमल, राजू और महिला को पूछताछ के लिए थाने ले आई। काजल नाम की महिला के बारे में जानकारी की जा रही है। क्राइम इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed