{"_id":"5a5521e74f1c1bd2178b5ee5","slug":"four-people-died-due-to-cold-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण ठंड में संभल में चार लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण ठंड में संभल में चार लोगों की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 10 Jan 2018 05:24 AM IST
विज्ञापन
कोहरे में लाइट जला कर निकलते वाहन।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल जिले में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। सोमवार की शाम असमोली के गांव गुमसानी में ठंड के चलते दो वृद्धों की मौत हो गई। मौत के परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं बहजोई में ठंड की चपेट मेें आकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उधर, चंदौसी में कि राजमिस्त्री की ठंड से मौत हो गई।
शीत भरी हवाओं के चलने से गलन में इजाफा हो गया है। इससे जनमानस के साथ ही पशु-पक्षी भी ठिठुर गए हैं। इस दौरान ठंड से दो वृद्धों की मौत हो गई। क्षेत्र के गांव गुमसानी निवासी उमराव (72) पिछले एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। सर्दी में उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने मुरादाबाद, कांठ में भी उनका उपचार कराया। सोमवार को भी उनकी हालत नहीं सुधरी।
परिजन गांव के डाक्टर के पास उपचार के लिए लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके बेटे कलुआ ने बताया कि ठंड के कारण ही चार दिनों से उनके पिता की ज्यादा तबीयत खराब थी। सोमवार शाम को उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद मौत हो गई। उधर गांव निवासी अमरनाथ (68) की कई दिनों से बीमार चल रहे थे लेकिन परिजनों ने उपचार कराया तो उनका स्वास्थ्य ठीक हो गया। सोमवार शाम को ठंड के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी तो उनकी घर पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं बहजोई मोहल्ल्ला मुराब टोला निवासी करीब 63 वर्षीय महिला प्रेमवती पत्नी रामभरोसे लाल शर्मा ने ठंड की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। बेटे गौरव शर्मा ने बताया कि एकदम से मां अचेत होकर गिर गईं। ठंड से कंपकंपा रही थी। वह कुछ कर पाता, तब तक मां ने दम तोड़ दिया। तहसीलदार चंदौसी संजय कुशवाहा ने बताया कि नगर लेखपाल रामसेवक को मौके पर भेजा गया है। लेखपाल की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, चंदौसी शहर के मुहल्ला संभल गेट निवासी नईम बेग (32) पुत्र असगर बेग राज मिस्त्री का काम करता है।
मंगलवार को नईम बेग शहर के मुहल्ला महाजन में काम करने गया था। काम करते समय अचानक सीने में दर्द उठा। नईम बेग दोपहर में घर आया तो पत्नी अख्तरी बेगम को दर्द के बारे में बताया। पत्नी उसे चिकित्सक के ले गई। जहां उपचार के दौरान नईम ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से कोहराम मचा हुआ था। पत्नी व तीन बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल था। नईम घर में अकेला कमाने वाला व्यक्ति था।