फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four more cases filed against Javed Habib and his son

Sambhal News: जावेद हबीब व उसके बेटे के खिलाफ चार और केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Four more cases filed against Javed Habib and his son
संभल। रायसत्ती थाने में हेयर ड्रेसर व कारोबारी जावेद हबीब व उसके बेटे अनोस हबीब के खिलाफ चार और केस दर्ज किए गए हैं। अब तक धोखाधड़ी के 15 मामले दर्ज हो चुके हैं। 30 पीड़ित सामने आ चुके। अभी बड़ी संख्या में पीड़ित लोग सामने नहीं आए हैं। जावेद हबीब और उसके बेटे की कंपनी पर करीब पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। संभल के लोग भी इसमें शामिल हैं। 24 सितंबर को पहला मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद से लगातार कार्रवाई जारी है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि एफएलसी कॉइन में इन लोगों से निवेश कराया गया था। वह निवेश फर्जी तरीके से कराया गया। सभी पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि संभल और आसपास के क्षेत्रों के लोग धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। इस धोखाधड़ी में जितने लोग भी प्रकाश में आयेंगे सभी के खिलाफ कार्रवाई की जानी हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित लोगों ने बताया कि अगस्त 2023 में हयातनगर थाना क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में जावेद हबीब और उसके बेटे ने कार्यक्रम कराया था। स्थानीय लोगों का सहयोग था। इस कार्यक्रम में कॉइन में निवेश कराने के लिए कहा और मुनाफा दिए जाने का झांसा दिया था। इसके बढ़वाए ही लोग झांसे में आए और धोखाधड़ी का शिकार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed