फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four more accused arrested in the case of tractor running over a constable

Sambhal News: सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ाने के मामले में चार आरोपी और किए गिरफ्तार

Mon, 18 May 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 18 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Four more accused arrested in the case of tractor running over a constable
धनारी (संभल)। वहीपुर गांव के पास पांच दिन पहले खनन रोकने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला व एक सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने रविवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

घायल सिपाही का दिल्ली में उपचार चल रहा है। वहीं बिना अनुमति खनन रोकने जाने पर एसपी ने चाैकी प्रभारी सदाकत अली, घायल सिपाही कादिर राणा व एक अन्य सिपाही को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

12 मई की सुबह करीब आठ बजे चौकी प्रभारी सदाकत अली और सिपाही कादिर राणा थाना क्षेत्र में एक वारंटी की तलाश में गए थे। इस दौरान वह सिरौरा काजी जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने लगे। इसी दौरान मिट्टी भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आई और उसके चालक समेत छह लोग बैठे थे। शक होने पर सिपाही कादिर राणा ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने का इशारा किया तो ट्रैक्टर पर बैठे सत्यभान, मोहकम, दरयाय, रामवीर सिंह, विजय सिंह निवासी वहीपुर व दुर्वेश निवासी ग्राम कैल की मढ़ैया के कहने पर ट्रैक्टर चालक अवधेश ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे सिपाही कादिर राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर ट्राली पर सवार सभी लोग भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक की तहरीर पर अवधेश, सत्यभान, मोहकम, दरयाय, रामवीर सिंह, विजय सिंह व दुर्वेश के खिलाफ थाना बबराला में रिपोर्ट दर्ज की गई। रविवार को बबराला पुलिस ने मोहकम सिंह, दरयाव सिंह, सत्यभान व दुर्वेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed