फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four more 22 Gram Panchayat members of BDC will be elected

बीडीसी के चार और 22 ग्राम पंचायत सदस्यों का होगा चुनाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Four more 22 Gram Panchayat members of BDC will be elected
संभल जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान रिक्त रह गए क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीस जुलाई तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। चार अगस्त को मतदान होगा और पांच को परिणाम आएगा।
विज्ञापन

संभल जिले में 22 ग्राम पंचायत सदस्य और चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हैं, इन्हीं पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। असमोली ब्लाक क्षेत्र पंचायत में वार्ड-11, गुन्नौर ब्लाक क्षेत्र पंचायत में 76, रजपुरा में 14 और संभल ब्लाक क्षेत्र पंचायत में वार्ड संख्या- 30 रिक्त है। वहीं, गुन्नौर, जुनावई, रजपुरा और बनियाखेड़ा ब्लाक की एक-एक ग्राम पंचायत में, पवांसा की सात ग्राम पंचायतों में, बहजोई की छह और संभल ब्लाक क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों में सदस्यों के पद रिक्त हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि जिले में पूरी शांति के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed