{"_id":"6876b2dfc3ec31c19104cdd5","slug":"four-lakh-followers-earning-20-to-25-thousand-rupees-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-124756-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चार लाख फालोवर्स...कमा रहीं 20 से 25 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चार लाख फालोवर्स...कमा रहीं 20 से 25 हजार रुपये
विज्ञापन
संभल। गांव शहबाजपुर कलां निवासी मेहरूल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह वीडियो से 20 से 25 हजार रुपये कमा लेती हैं। उनके चार लाख फालोवर्स हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय होने से पहले चांदी का वर्क तैयार करने का काम करती थीं। पिता अभी भी परचून की दुकान चलाते हैं। वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि कंटेंट मर्यादित होता तो गांव का नाम रोशन होता लेकिन अब गांव का नाम खराब हुआ है। इसके चलते ही लोगों में रोष रहता है। गांव के लोगों ने कहा कि इसी तरह की युवती अमरोहा के थाना डिडौली अंतर्गत जोया निवासी हिना है जिसने अपने परिजनों का नाम खराब किया है।
ग्रामीणों ने बताया कि मेहरूल निशा उर्फ परी और महक अपने दो भाइयों से बड़ी हैं। परिवार में मां और पिता हैं जो काफी समय से चांदी का वर्क बनाने का काम करते हैं। साथ ही परचून की दुकान भी चलाते हैं। दरअसल दोनों बहनों ने मिलकर मई 2024 में इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया था। पहले नाम कुछ और दिया गया था। इसके बाद फिर दो बार नाम बदला गया। बाद में महकपरी143 नाम आईडी को दिया गया। शुरुआत में कम फॉलोवर्स थे लेकिन जब कंटेंट को अश्लील और अमर्यादित किया तो फॉलोवर्स बढ़ते चले गए। वर्तमान में चार लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं।
000000000
अशोभनीय कमेंट करते हैं लोग, समाज को लज्जित करने की कहते हैं बात
पुलिस ने तीनों युवतियों व युवक से चार मोबाइल को बरामद किया है। इन मोबाइल की छानबीन करने के दौरान वीडियो पर आए कमेंट पर हजारों लोगों ने अशोभनीय कमेंट किए थे। इसमें ज्यादातर लोगों ने कंटेंट बेहद खराब होने की बात लिखी थीं। महिलाओं के अपमानित करने का भी हवाला दिया था। पुलिस को छानबीन के दौरान काफी वीडियो मिले सभी का कंटेंट अश्लील या आपत्तिजनक ही मिला। संवाद