फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four injured including woman in wild animal attack

जंगली जानवर के हमले में महिला समेत चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Four injured including woman in wild animal attack
संभल/पवांसा। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर उत्तमा में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे जंगली जानवर ने खेत में काम करने जा रहे किसानों पर हमला कर दिया। जिसमें महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों पर पहुंच गए। जंगली जानवर शोर शराबा होने पर भाग गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी लेकिन कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

गांव फत्तेहपुर उत्तमा निवासी लीलाधर पुत्र रोहन, रामपाल प्रजापति पुत्र नन्हे, टीनू पुत्र अतर सिंह और रेखा पत्नी नन्हें खेतों पर काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इसमें सभी लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार गांव के निजी चिकित्सक से कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को जंगली जानवर की सूचना दी लेकिन कोई नहीं आया। वहीं दूसरी ओर वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी नजाकत हुसैन ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। शनिवार को वन रक्षक को भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed