फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four including husband, wife, son died in the accident

हादसे में पति-पत्नी, बेटा समेत चार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Four including husband, wife, son died in the accident
बबराला-गवां मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्यनारायण सिंह, उनकी पत्नी इंद्रवती और आठ माह बेटे अभिषेक की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दीपक की भी जान चली गई। सत्यनारायण के पांच वर्षीय बेटे आशीष का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। बाइकों की तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव लतीपुर तोड़ी निवासी बीडीसी सदस्य सत्यनारायण नोएडा के सेक्टर 22 में फलों की रेहड़ी लगाते थे। सत्यनारायण दिवाली पर अपने परिवार के साथ गांव आए थे। शनिवार की दोपहर वह पत्नी व दोनों बेटों के साथ बाइक से नोएडा जा रहे थे। बबराला-गवां मार्ग पर रजपुरा थाना क्षेत्र में मैहुआ गांव के पास सामने ले आ रही बाइक टकराने से बाइक चला रहे सत्यनारायण व साथ बैठे परिवार के सदस्य उछल कर दूर जा गिरे। हादसे में सत्यनारायण सिंह, बेटा अभिषेक, दूसरी बाइक पर सवार मेरठ के अमीनाबाद निवासी एवं रजपुरा की डीएसएम चीनी मिल में तौल लिपिक दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। सत्यनारायण की पत्नी इंद्रवती ने रात में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुईं बाइकों के पास एक हेलमेट पड़ा मिला है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये हेलमेट कौन सी बाइक के चालक का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed