{"_id":"6865921fc4fca9636b0f208b","slug":"four-cases-filed-against-corporation-officials-for-negligence-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121210-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कार्पोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कार्पोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में चार पर केस
Thu, 03 Jul 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
धनारी। औरंगाबाद गांव के जंगल में टावर पर बिजली के तार मशीन से खींचने के दौरान तारों में उलझ कर 200 फीट ऊंचाई से गिर कर चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत के मामले में पुलिस ने कंपनी के चार अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
औरंगाबाद निवासी छब्बी उर्फ छविराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया 29 जून को दोपहर 11 बजे पुत्र रोहित व भतीजा सत्यभान खेत में काम कर रहे थे। खेत के पास से 765 हजार केवी डीसी लाइन का काम चल रहा था। बारिश आने के कारण सत्यभान व रोहित खेत में काम छोड़ कर घर की ओर भागे। इतने में वह बच्चे उस लाइन को पार कर रहे थे, तभी बिजली विभाग का कार्य केईसी कंपनी की ओर से कराया जा रहा है।
उस लाइन के पास कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। इनकी लापरवाही के कारण बच्चो को लाइन खींचे जाने की कोई जानकारी नही थी। इसी दौरान मशीन से बिजली के तार टावर पर चढ़ाने के लिए खींच दिए गए। तार के साथ रोहित व सत्यभान भी 200 फीट ऊंचाई तक जाकर नीचे आ गिरे और मौत हो गई।
विज्ञापन
वहां पर काम कर रहे, केईसी इंटरनेशनल कंपनी के अधिकारी जाफर आलम प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रवीन पात्रा, अनुपम मौर्य, दूसरी कंपनी पावर ग्रेड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारी उमेश कुमार यादव डीजीएम संभल द्वारा कार्य कराया जा रहा था। जिनकी लापरवाही से घटना घटित हुई। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर चार अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।