{"_id":"69dab05a8db55a921e00323a","slug":"four-bighas-of-wheat-crop-burnt-due-to-sparking-in-the-high-tension-line-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128451-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग से चार बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग से चार बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
जनेटा। शनिवार को गांव जनेटा निवासी किसान मोहम्मद सामीन की करीब चार बीघा गेहूं की फसल आग लगने से जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण हाईटेंशन बिजली लाइन में हुई स्पार्किंग बताया जा रहा है।
शनिवार सुबह करीब दस बजे मोहम्मदगंज में स्थित किसान के खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में तेज हवा के चलते तार आपस में टकरा गए, जिससे निकली चिंगारी गेहूं की फसल पर गिर गई और आग लग गई। खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने तुरंत इसकी जानकारी मोहम्मद सामीन को दी और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जिससे आग पास के खेतों में नहीं फैल सकी। हालांकि तब तक किसान की पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया। किसान मोहम्मद सामीन ने बताया कि उनके खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है और उसी में स्पार्किंग होने से यह हादसा हुआ। संवाद