फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Forty thousand grabbed in the name of removing illegal occupation from the land

भूमि से अवैध कब्जा हटाने के नाम पर हड़पे चालीस हजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Forty thousand grabbed in the name of removing illegal occupation from the land
भूमि से अवैध कब्जा हटाने के नाम पर किसान से चालीस हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित किसान ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ थाना जुनावई में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव केवल उर्फ तिपेड़ा निवासी रामजीत का गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोपी व्यक्ति के शिकायत करने गुन्नौर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में गया था। तभी उसे जुनावई थाना क्षेत्र के गांव मठैली निवासी नेकसे, सुशीला तथा गुन्नौर निवासी रामबाबू मिले। इन तीनों ने किसान से कहा कि बिना लेन-देन के कुछ नहीं होता। तीनों आरोपियों ने किसान से कहा कि उनके परिचित मानवाधिकार आयोग के मुरादाबाद मंडल के अध्यक्ष हैं। तीनों ने किसान को फर्जी बिजिटिंग कार्ड दिया। उस समय जमीन से कब्जे हटाने के नाम पर किसान से दस हजार रुपये ले लिया। इसके बाद आरोपियों ने एक माह में किसान से तीस हजार रुपये और ऐंठ लिए। इसके बाद भी किसान की जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया। किसान ने जब तीनों से जमीन से कब्जा न हटने पर रुपये वापस करने की बात कही तो तीनों आरोपियों ने किसान को झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही। किसान ने महिला सुशीला, नेकसे व रामबाबू के विरुद्ध जुनावई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed