{"_id":"67705d7a5ecd25f860052d19","slug":"forty-complaints-filed-not-even-one-resolved-sambhal-news-c-204-1-chn1001-116368-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चालीस शिकायतें दर्ज, एक का भी निस्तारण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चालीस शिकायतें दर्ज, एक का भी निस्तारण नहीं
Sun, 29 Dec 2024 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
धनारी (संभल)।
थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने लोगों की शिकायतें सुनीं। हालांकि, इस दौरान दर्ज 40 शिकायतों में से एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया।
डीएम और एसपी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 40 फरियादी अपनी समस्याओं का समाधान कराने पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बारी-बारी से सभी की समस्याएं सुनीं। सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इनमें दो शिकायतों का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण उन्हें निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा किसी भी शिकायत का समाधान नहीं हो सका। जिससे फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। दोनों अधिकारियों ने सभी शिकायतों को संबंधित को सौंपकर जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान लेखपाल, कानूनगो सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
सात में से दो शिकायतों का ही हुआ समाधान
गुन्नौर। कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन सीओ डॉ. प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें सात फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचें। सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। मौके पर सिर्फ दो ही शिकायतों का समाधान हो सका। शेष शिकायतों को संबंधित को सौंपकर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश गौतम, एसआई विजेंद्र सिंह, रेनू राठी, कानूनगो जौहरी सिंह व लेखपाल सोनू, सुनीता आदि मौजूद रहे। संवाद