{"_id":"66b40b27831f28cf4000f6a7","slug":"forest-departments-noc-became-a-hindrance-in-rob-construction-sambhal-news-c-204-1-chn1002-112332-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आरओबी निर्माण में बाधा बनी वन विभाग की एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आरओबी निर्माण में बाधा बनी वन विभाग की एनओसी
Thu, 08 Aug 2024 05:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। वन विभाग की एनओसी न मिलने की वजह से चंदौसी आरओबी का निर्माण कार्य तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। जबकि निर्माण कार्य शुरू हुए करीब तीन महीने हो चुके हैं। करीब 45 पेड़ आरओबी के निर्माण में बाधा बन रहे हैं, जिनका कटान किया जाएगा। चंदौसी मंडी समिति डबल फाटक पर 56 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी का निर्माण स्वीकृति है। बरेली की एजेंसी तीन महीने पहले निर्माण कार्य शुरू कर चुकी है। आरओबी के निर्माण के लिए पेड़ व बिजली की लाइन हटाई जानी थी। जिसके लिए वन विभाग और बिजली विभाग की एनओसी अनिवार्य है। कार्यदायी संस्था ने पांच महीने पहले वन विभाग और बिजली विभाग को पत्र लिखकर एनओसी जारी कराने की मांग की थी। जिसमें बिजली विभाग ने अप्रैल में एनओसी जारी कर दी। जिसके बाद जरूरत के हिसाब से बिजली के तार, खंभे आदि को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन अभी वन विभाग से एनओसी नहीं मिली है। सर्विस लाइन बनाने के लिए करीब 45 पेड़ काटे जाएंगे। विभाग की ओर से स्वीकृति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। लेकिन वहां से स्वीकृति नहीं मिल पाई है। ऐसे में एनओसी न मिल पाने की वजह से आरओबी का निर्माण कार्य तेजी नहीं पकड़ पा रहा है।-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
वन विभाग से एनओसी के लिए आवेदन काफी पहले कर चुके हैं। अभी एनओसी नहीं मिली है। जल्द ही एनओसी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद आरओबी के निर्माण में तेजी आएगी। -अनूप शर्मा, सहायक अभियंता सेतु निगम मुरादाबाद
विज्ञापन
वर्जन
वन विभाग से एनओसी के लिए आवेदन काफी पहले कर चुके हैं। अभी एनओसी नहीं मिली है। जल्द ही एनओसी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद आरओबी के निर्माण में तेजी आएगी। -अनूप शर्मा, सहायक अभियंता सेतु निगम मुरादाबाद
विज्ञापन