फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   For three days in harmful 20 potency from Tandakothi

टांडाकोठी से जुड़े 20 गांवों में तीन दिन से अंधेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
For three days in harmful 20 potency from Tandakothi
टांडाकोठी से जुड़े 20 गांवों में तीन दिन से अंधेरा
विज्ञापन

असमोली (संभल)। टांडाकोठी गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन में खराबी आने से उपकेंद्र से जुड़े 20 से अधिक गांवों में तीन दिन से अंधेरा है। बुधवार की सुबह से आपूर्ति बंद है। एक्सईएन ने बताया कि एसडीओ, जेई मौके पर हैं, आपूर्ति को बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
दरअसल, बुधवार की सुबह में इनकमिंग मशीन खराब हो गई। जिसके बाद ब्रेकडाउन हो गया। शुक्रवार की देर रात तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। जिस कारण उपकेंद्र से जुड़े गांव शफातनगर, हरसिंहपुर, मताबली पटटी जग्गू, मताबली पटटी परशुराम, बेला, सैंदरी, हरथला, सीढ़ल माफी, रतूपुरा, शाहपुर डसर, गुमसानी, कमालपुर, ढाकशहीद, सैदपुर जयराम, सेवापुर पदारथपुर, मढन, मुबारकपुर बंद, खासपुर, बुकनाला, ढयोंडी, देहरी जग्गू आदि गांवों में बुधवार की शाम 4 बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। घरों में लगे विद्युत उपकरण मोबाइल फोन शोपीस बन गए हैं। पशुपालकों के अलावा अन्य लोगों के सामने पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। पहले से ही बारिश न होने से सूखे के हालात बन गए हैं। गर्मी के मौसम में समय पर सिंचाई न होने के कारण फसलें सूखने लगी हैं। जिससे उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

टांडाकोठी उपकेंद्र से बिजली की सप्लाई आती है। लेकिन पिछले तीन दिन से बिजली नहीं आई है। नलकूपों की बिजली तो पिछले तीन दिन से नहीं आई है। जिससे धान, उड़द की फसलें खराब हो रही है। जनरेटर से फसलों की सिंचाईं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनैन हैदर, मढ़न
तीन दिन से बिजली नहीं आई है। भीषण गर्मी के चलते रात को सोना भी दूभर हो गया है। जेई साहब को फोन करते हैं लेकिन फोन नहीं उठाते हैं। अगर तार कोई कहीं टूट जाता है, तो लाइनमैन दो सौ रुपये लेकर जोड़ता है।
रोहताश शर्मा, सीड़लमाफी
बिजली न मिलने से गर्मी में हाल बेहाल हो गया है। बिजली के उपकरण डाउन हो गए हैं। शिकायत के लिए जेई को कई बार फोन किया था लेकिन फोन नहीं उठाया। पहले तो डीलरों से मिट्टी का तेल मिल जाता था, तो घर में उजाला कर लेते थे। लेकिन अब तो मोमबत्ती का सहारा बना हुआ है।
मोहम्मद उस्मान अली, मीरपुर साकीपुर
बिजली न मिलने से गर्मी में जीना दुश्वार हो गया है। घर में अंधेरा छाया हुआ है। टॉर्च की रोशनी में खाना बनवाया और फिर बामुश्किल रात्रि काटी। खेतों में फसलें सूख रही हैं। उच्च अधिकारियों व जेई की लापरवाही के कारण ही बिजली नहीं आ रही है।

सुनील दीक्षित, देहरी जग्गू
इनकमिंग मशीन में खराबी आ गई थी, जिसे सही करवाया जा रहा है। मशीन में खराबी आने से ब्रेकडाउन रहा। एसडीओ और जेई मौके पर हैं, देररात आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विजय कुमार यादव, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed