फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   For the third time in ten days, the rain and storm became a disaster for the farmers

Sambhal News: दस दिन में तीसरी बार आई बारिश और आंधी किसानों के लिए बनी आफत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
For the third time in ten days, the rain and storm became a disaster for the farmers
संभल। जिले में दस दिनों के अंदर तीसरी बार रिमझिम बारिश के साथ ही तेज हवाएं चली हैं। इससे फसलों के नुकसान बढ़ने का अंदेशा है। लगातार बिगड़ते मौसम से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। सोमवार की शाम तेज आंधी के साथ जिले भर में रिमझिम बारिश हुई है। जुनावई ब्लॉक क्षेत्र में हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। इस रिमझिम बारिश और तेज हवाओं से गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान है। किसानों ने बिगड़ते मौसम के चलते गेहूं की कटाई समय से पहले ही शुरू कर दी थी। ज्यादातर गेहूं खेत में कटा पड़ा है। जो खेत में लगा है वह 24 और 31 मार्च को हुई रिमझिम बारिश और आंधी से बिछ गया था। पहले से ही फसलों को काफी नुकसान है अब बढ़ने का अंदेशा है। गेहूं की फसल के अलावा जिले में तोरई, करेला, टमाटर, खीरा, लौकी और मिर्च की फसलों में भी नुकसान होने का अंदेशा है। कृषि विभाग के अनुसार गेहूं के अलावा अन्य फसलों में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। मालूम हो जिले के करीब ढ़ाई लाख किसानों ने एक लाख 38 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल की है।
विज्ञापन


आंधी बारिश और ओलावृष्टि के समय फसलों की स्थिति
24 मार्च- इस रात आई आंधी और बारिश के समय गेहूं की फसल पूरी तरह नहीं पकी थी। तेज हवाओं से जिलेभर के गेहूं की फसल बिछ गई। इससे किसानों ने करीब 20 प्रतिशत नुकसान होने की बात कही थी। जबकि कृषि विभाग ने 5 से 6 प्रतिशत ही नुकसान मानते हुए रिपोर्ट तैयार की थी।
विज्ञापन


31 मार्च- इस शाम तेज हवाओं के साथ ही तेज आंधी चली थी। इससे उन फसलों में नुकसान बढ़ा जो पहले से बिछी थीं। असमोली ब्लॉक क्षेत्र में ओलावृष्टि से नुकसान ज्यादा हुआ। कृषि विभाग ने तेज आंधी और बारिश से जिले में 15 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया। जबकि किसानों ने आधी फसल से ज्यादा को बर्बाद होने की बात कही। असमोली ब्लॉक में ओलावृष्टि से 33 प्रतिशत फसल को नुकसान होने की रिपोर्ट कृषि विभाग ने बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 अप्रैल- सोमवार की शाम आई तेज हवाओं का असर जिलेभर में रहा है। जबकि रिमझिम बारिश कहीं कहीं हुई है। पवांसा ब्लॉक में करीब एक घंटे रिमझिम बारिश होने का दावा किसानों ने किया है। इन तेज हवाओं से उन फसलों को नुकसान है जो पहले से ही नमी पा चुकी थीं।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed