फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   For the success of Kalki Jayanti festival, sacrifices were made in the Yagya

कल्कि जयंती महोत्सव की सफलता के लिए यज्ञ में दीं आहुतियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
For the success of Kalki Jayanti festival, sacrifices were made in the Yagya
संभल। श्री कल्कि सेना निष्कलंक दल की ओर से रविवार को कल्कि विष्णु मंदिर में यज्ञ किया गया। इसमें कल्कि जयंती महोत्सव की सफलता के लिए आहुतियां दी गईं। नगर के मोहल्ला कोटपूर्वी स्थित प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर में 2 व 3 अगस्त को प्रास्तावित श्री कल्कि जयंती महोत्सव कार्यक्रम की सफलता के लिए मासिक यज्ञ किया गया। कुलदीप गुप्ता ने कहा निरंतर कई वर्षों से आयोजित मासिक यज्ञ में इस माह 2 व 3 अगस्त को प्रास्तावित श्री कल्कि जयंती महोत्सव कार्यक्रम की सफलता के लिए आहुतियां दी गईं। बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाने के लिए प्रदेश व देश के विभिन्न स्थानों से कल्कि भक्त पधारेंगे, जो भगवान श्री कल्कि के जन्मोत्सव को सफल व भव्य बनाने में अपना योगदान देंगे। श्री कल्कि सेना द्वारा प्रत्येक माह की पूर्णिमा के पूर्व के रविवार को मासिक यज्ञ किया जाता है। जिससे वातावरण की शुद्धता के साथ मन की शुद्धता भी होती है, जो कलयुग में बहुत आवश्यक है। यज्ञ का महत्व बताते हुए मंदिर के पुजारी व व्यवस्थापक पंडित महेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा यज्ञ से हमारी बाहरी व आंतरिक शुद्धता के साथ आध्यात्मिक विचारधारा का भी निर्माण होता है। यज्ञ में समाज, देश व विश्व का उद्धार करने के लिए आहुतियां दी गई हैं। साथ ही सनातन धर्म, गौ रक्षा व ब्राह्मण रक्षा का संकल्प भी लिया गया है। यज्ञ के सभी कार्य पंडित शोभित शास्त्री ने पूरे कराए। भगवान श्री कल्कि जी की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान उज्ज्वल सक्सेना, सतेंद्र चौधरी, गगन वार्ष्णेय, हर्ष गुप्ता, नीलम वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed