फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   For not fulfilling the demand of dowry, the married woman was beaten up and thrown out of the house.

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
For not fulfilling the demand of dowry, the married woman was beaten up and thrown out of the house.
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव आटा में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता के पिता ने थाने में पति सहित अन्य ससुरालजन के विरुद्ध तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव अहमदाबाद का कसोरा निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी दो वर्ष पूर्व बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से की थी। आरोप है कि ससुरालजन शादी के बाद से ही विवाहिता से दहेज में दो लाख रुपये नकद व एक बाइक की मांग करने लगे। आए दिन विवाहिता के साथ मारपीट की जाती।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह 26 अगस्त की शाम अपनी पुत्री को बुलाने ससुराल पहुंचे, तो ससुरालजन आग बबूला हो गए तथा मारपीट कर पुत्री को घर से बाहर निकाल लिया। उसी समय वह अपनी पुत्री को लेकर थाने पहुंचे। पीड़ित की ओर से पति सहित सास, ससुर के विरुद्ध तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed